11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना में तेजस्वी यादव के सामने बच्चे ने लालू यादव को बताया मसीहा, कहा- उनकी वजह से आज हम कुर्सी पर बैठते हैं; वीडियो वायरल

Child Praises lalu yadav on birthday video: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास पर पहुंचे एक छोटे बच्चे ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने बिहार सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। बच्चे ने यह भी कहा कि लालू यादव की बदौलत ही आज गरीब और शोषित समाज खटिया से उठकर कुर्सी पर सम्मान से बैठ पा रहा है

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 11, 2026

lalu prasad yadav birthday

लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पहुंचा बच्चा तेजस्वी यादव के साथ (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के खास मौके पर राजद समर्थक और कार्यकर्ता काफी उत्साहित। पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए समर्थकों और नेताओं की भारी भीड़ जमा है। जहां एक बेहद अनोखा और भावुक नज़ारा भी देखने को मिला।

यहां राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में एक छोटे बच्चे ने लालू यादव को गरीबों का मसीहा बताया। इतना ही नहीं उसने NDA सरकार और CM सम्राट चौधरी पर इतने तीखे हमले किए कि सब हैरान रह गए। बच्चे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले कोई खटिया पर नहीं बैठने देता था, आज लालू जी की वजह से कुर्सी पर बैठते हैं

राबड़ी आवास में चारों तरफ चल रहे जश्न के बीच इस मासूम बच्चे ने लालू यादव के सामाजिक न्याय और जमीनी क्रांति के दौर को एक झटके में बयां कर दिया। बच्चे ने तेजस्वी यादव की तरफ देखते हुए कहा, "लालू जी हमारे बिहार के लिए इतना अच्छा काम किए हैं। पहले (समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्गों को) कोई खटिया पर भी नहीं बैठने देता था, आप ही का घर, आप ही का खटिया, फिर भी कोई बैठने नहीं देता था। लेकिन लालू जी की ही वजह से आज हम सब लोग सम्मान से कुर्सी पर बैठते हैं। पहले नया चप्पल, नया कपड़ा पहन कर जाने पर निकाल दिया जाता था, ये सब क्या था।"

EVM से वोट चोरी हो जाता है

इतना ही नहीं, बच्चे ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर सीधे ईवीएम (EVM) पर भी बड़ा हमला बोल दिया। उसने तेजस्वी यादव से कहा, "ईवीएम से वोट चोरी हो जाता है। अगर चुनाव बैलेट पेपर से कराया गया होता, तो आज आप (तेजस्वी यादव) चुनाव जीत जाते। बैलेट पेपर से हुआ तो अभी आप MLC चुनाव जीत गए थे।"

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तंज

बच्चा यहीं नहीं रुका, उसने बिहार सरकार के उस फैसले पर भी कड़ा ऐतराज जताया जिसके तहत लालू यादव के बंगले को खाली कराने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को कम करने का आदेश दिया गया है। बच्चे ने कहा कि सम्राट चौधरी जी को अच्छे से पता है कि साल 2030 में आप (तेजस्वी यादव) ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, इसीलिए वे आज बौखलाहट में ऐसा कर रहे हैं। सम्राट चौधरी जी भी तो कभी इसी दरवाजे से बाहर निकलकर विधायक बने थे न?