26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur By-Polls: ‘गली-नाली का वादा याद दिलाया तो मिली गाली?’ तेजस्वी यादव ने शेयर किया BJP मंत्री का वीडियो

Bankipur By-Polls: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं का एक वीडियो शेयर किया है।
2 min read
Google source verification
Bankipur By-Polls

बांकीपुर विधानसभा में बीजेपी नेता का विरोध करता छात्र

Bankipur By-Polls: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। मतदान से पहले चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं का एक वीडियो साझा कर उन पर निशाना साधा। वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान जब मतदाताओं ने गली निर्माण का पुराना वादा याद दिलाया, तो भाजपा के एक नेता और मंत्री ने उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने आगे दावा किया कि पिछले 35 वर्षों से यहां भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्री होने के बावजूद इलाके में गली और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अब भी घोर अभाव है। तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं के विरोध का वीडियो भी साझा किया है।

नितिन नबीन उतरे चुनाव प्रचार करने

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने चुनाव प्रचार के दौरान भावुक होते हुए कहा कि "मैं इसी क्षेत्र का हूं। यहां की गलियों से मेरी और मेरे परिवार की कई पुरानी यादें जुड़ी हैं। मैंने यहीं के लोगों के साथ क्रिकेट खेला है और उन्हीं के बीच बड़ा हुआ हूं। मैं चाहे किसी भी पद पर चला जाऊं, इन गलियों को कभी नहीं भूल सकता।" उनके इस बयान के बाद चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

बांकीपुर में प्रचार तेज, सियासी पारा हाई

बांकीपुर में अपनी परंपरागत सीट बचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर फिल्म अभिनेता तक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने 27 और 28 जुलाई को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रोड शो करने की घोषणा की है। दूसरी ओर, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी है।