
जदयू बोली- बिहार कांग्रेस में भी होगी टूट, कांग्रेस बोली-ऐसा कुछ नहीं
पटना. जदयू नेता अशोक चौधरी ने दावा किया है और कहा है कि जिस तरह से मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के भीतर घमसान मचा हुआ है वैसे ही अब बिहार में भी कांग्रेस में टूट होगी। अब कांग्रेस को खुद लग रहा है कि राजद के साथ रहकर चुनाव नहीं जीत सकते तो अब बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता चुनाव से पहले पाला बदलकर जदयू में आ सकते हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार कांग्रेस अब राजद के गिरवी हो गई है और राजद जब राज्यसभा की एक सीट का वादा करने के बाद भी नहीं दे सकती तो कांग्रेस के विधायक साथ में रहकर क्या करेंगे। चौधरी के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने जवाब देते हुए कहा है कि बिहार कांग्रेस में किसी भी प्रकार की टूट नहीं होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जदयू नेता अशोक चौधरी कांग्रेस में जिस टूट का दावा कर रहे हैं वो उनका महज राजनीतिक बयान के और कुछ नहीं। बिहार कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। वहीं, बीजेपी ने भी जदयू का समर्थन किया है और कहा है कि कांग्रेस में टूट अब निश्चित है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब अपने युवराज के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस में युवाओं को मौका भी नहीं दिया जाता ऐसे में भला कोई क्यों कांग्रेस के साथ रहना चाहेगा? आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी में शामिल होंगे जबकि कुछ जदयू में जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस का साथ देते हुए राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर बीजेपी और जदयू हमारे दो नेता को तोड़ेंगे तो हम उनके बीस नेताओं को अपने साथ ले आएंगे। महागठबंधन में एनडीए से ज्यादा एकजुटता है और बीजेपी की जो स्थिति झारखंड और महाराष्ट्र में हुई है वही नतीजा बिहार में भी होने जा रहा है।
Published on:
11 Mar 2020 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
