2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड में मलेरिया का कहर: 5 मौतों के बाद सरकार अलर्ट, हाई रिस्क इलाकों में फीवर सर्वे शुरू

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया से पांच लोगों की मौत के बाद झारखंड सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी डीसी और सिविल सर्जनों को प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, हर संदिग्ध मरीज की जांच व इलाज सुनिश्चित करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
jharkhand malaria five deaths

जमशेदपुर में मलेरिया का कहर

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से पांच लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्तों (डीसी) को पत्र जारी कर मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभाव से व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर सभी सिविल सर्जनों को जांच और समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जिन क्षेत्रों में मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं, वहां युद्धस्तर पर कार्ययोजना बनाकर निगरानी बढ़ाई जाए और सभी संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। इसके साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ विशेष अभियान चलाने तथा प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच, उपचार और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।