डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि हेमोग्लोबिन सामान्य रूप से 12 होना चाहिए, लेकिन अभी उनका हेमोग्लोबिन 10.2 है। लालू यादव के शरीर में खून की कमी है। उन्हें एनीमिया का लक्षण है। उन्होंने बताया कि लालू की स्थिति सामान्य है। शुगर लेवल अभी भी सामान्य नहीं हो पा रहा है। दो-तीन के अंदर मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी। उसके बाद लालू यादव की सेहत का पूरी जानकारी मिल पाएगी।