4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: 10 सर्कुलर रोड खाली होते ही भावुक हुआ राजद कार्यकर्ता, राबड़ी देवी की नेम प्लेट पकड़कर फूट-फूटकर रोया

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कर फिलहाल अपने निजी आवास में शिफ्ट कर गए है। आवास खाली होने के बाद राबड़ी देवी के नाम की नेम प्लेट हाथ में लेकर रोते एक राजद कार्यकर्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
lalu prasad rabri devi vacate 10 circular road

राबड़ी देवी के नेम प्लेट हाथ में लेकर रोता आरजेडी कार्यकर्ता

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना स्थित अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली कर दिया है। फिलहाल दोनों अपने निजी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली होने के बाद वहां भावुक माहौल देखने को मिला। राजद का एक कार्यकर्ता राबड़ी देवी के नाम की नेम प्लेट हाथ में लेकर फफक-फफक कर रो पड़ा। उसने आरोप लगाया, "सम्राट चौधरी ने बहुत गलत किया। हमारे भगवान समान लालू परिवार को यहां से निकाल दिया गया।" आरजेडी कार्यकर्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार अब 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास छोड़ चुका है। सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड पर आवंटित नए सरकारी आवास का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसी वजह से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी फिलहाल अपने निजी आवास में रहने चले गए हैं।

राबड़ी आवास हुआ खाली

भवन निर्माण विभाग ने 29 मई को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास (राबड़ी आवास) खाली करने का आदेश जारी किया था। शुरुआत में राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया। निर्धारित समयसीमा के बाद राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली कर अपने निजी आवास में शिफ्ट हो गईं।

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते थे। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष होने के नाते सरकार ने तेजस्वी यादव को 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है, जहां वह शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में रहने लगे हैं।

चार्ज रजिस्टर का मामला अटका हुआ था

सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड पर आवंटित बंगला खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया था। हालांकि, राबड़ी देवी के निजी सचिव ने दो दिन पहले विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक का समय बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस देरी का कारण उन्हें 2006 में आवंटन के समय से चार्ज रजिस्टर नहीं दिया गया था। इस रजिस्टर में बंगले में मौजूद उन सभी सरकारी सामानों की सूची होती है जो उन्हें सौंपे गए थे। राबड़ी देवी ने मांग की थी कि विभाग यह सूची उपलब्ध कराए ताकि सामान का सही मिलान किया जा सके और बाद में कोई भ्रम न हो।

अब 10 सर्कुलर रोड पर कौन रहेगा?

लालू परिवार के बंगला खाली करने के बाद, रामनगर विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक नंद किशोर राम अब 10 सर्कुलर रोड स्थित इस बंगले में रहेंगे। फिलहाल नंद किशोर राम बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री हैं।