रिम्स में मेडिसिन विभाग के डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद का सोमवार को इको जांच किया जाएगा। चिकित्सकों ने बताया कि लालू प्रसाद का हीमोग्लोबिन (10.6) भी कम है। दूसरी तरफ उनका शुगर बढ़ा हुआ था, हालांकि ब्लड प्रेशन नार्मल है। लेकिन ब्लड में इंफेक्शन हो गया है। उनका टीएलसी बढ़ी हुई है। लालू प्रसाद का सोमवार को कलर डॉप्लर ईको कार्डियोग्राफी होगा साथ ही साथ ईसीजी भी कराया जाएगा।