5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, विरोध पर सिपाही को घोंपा चाकू

यहां लैलख रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की और पुलिस का अता-पता नहीं था। हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने लूटपाट का विरोध कर रहे शिवनाराणपुर निवासी वीरेंद्र कुमार...

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Nitin Bhal

Mar 20, 2020

रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, विरोध पर सिपाही को घोंपा चाकू

रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, विरोध पर सिपाही को घोंपा चाकू

भागलपुर. यहां लैलख रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की और पुलिस का अता-पता नहीं था। हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने लूटपाट का विरोध कर रहे शिवनाराणपुर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव को चाकू घोंप दिया। अपराधियों ने तीन अन्य यात्रियों से मोबाइल भी छीन लिया। वीरेंद्र को जख्मी हालत में निजी नरसिंग होम में भर्ती कराया गया है। वे दरभंगा जिले में सिपाही हैं। इंग्लिश गांव में रिश्तेदार के यहां श्रद्धकर्म में शामिल होने के लिए रामपुरहाट-गया पैसेंजर से लैलख आ रहे थे। दिनदहाड़े स्टेशन पर हुई इस घटना ने रेल पुलिस के तमाम दावों का पोल खोलकर रख दी। वहां तैनात पुलिस के जवान उनका सामना नहीं कर सके। रामपुरहाट-गया पैसेंजर से वीरेंद्र दोपहर करीब पौने दो बजे उतरे कि छह की संख्या में बदमाशों ने घेर लिया। उनसे सोने की चेन, नकद और अन्य सामान लूटकर चलते बने। विरोध करने पर चाकू मार दिया। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। वे जिस गांव में जा रहे थे, वहां जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण स्टेशन पहुंचे और उन्हें निजी नर्सिग होम ले गए। हालांकि, रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है। न ही कोई लिखित शिकायत दी गई है। इधर, घटना के बाद दो गांवों के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम कर रहे मजदूरों को चोट आई। ट्रेन की खिड़कियों के शीशे भी टूटे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान रेल पुलिस के जवान कहीं नहीं दिखे। ट्रेन करीब 10 मिनट तक लैलख में रुकी रही।