
सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)
Bihar crime News बिहार के कटिहार में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंदल के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने उसका शव आज (शनिवार) जलकुंभी से भरे एक जलाशय से बरामद किया। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इंदल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए शव को जलाशय में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे लव ट्रायंगल से जुड़ा मामला बताया है।
यह वाकया बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, गांव का युवक इंदल कुमार रविदास पिछले चार दिनों से लापता था। आज सुबह उसका शव रेलवे लाइन के किनारे जलकुंभी से भरे एक जलाशय से मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इंदल के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत छिपाने की नीयत से शव को जलाशय में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग और लव ट्रायंगल से जुड़ा मामला बता रही है।
मृतक इंदल कुमार रविदास के परिजनों का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या लव ट्रायंगल के कारण हुई है। मृतक इंदल कुमार रविदास का गांव की एक शादीशुदा महिला से संपर्क था, जिससे आरोपी अमरजीत कुमार भी प्रेम करता था। इसी रंजिश में अमरजीत और महिला ने साजिश रचकर बुधवार को इंदल को फोन कर बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को जलाशय में फेंक दिया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला, अमरजीत और मोहन कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल पांच अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Updated on:
11 Apr 2026 02:59 pm
Published on:
11 Apr 2026 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
