6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शक ने लीली जिंदगी, शादी के 15 दिन बाद कर दी पत्नी की हत्या

फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में शनिवार की सुबह अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति खुद थाने पहुंचा और मर्डर की बात...

2 min read
Google source verification

पटना

image

Nitin Bhal

Mar 07, 2020

शक ने लीली जिंदगी, शादी के 15 दिन बाद कर दी पत्नी की हत्या

शक ने लीली जिंदगी, शादी के 15 दिन बाद कर दी पत्नी की हत्या

पटना. फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में शनिवार की सुबह अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति खुद थाने पहुंचा और मर्डर की बात कुबूल ली। मृतका की पहचान अजमती खातून उर्फ पिंकी (40) के रूप में हुई है। जबकि आरोपित पति का नाम मोहम्मद जुनैद है। जुनैद ने पिछले महीने की बीस फरवरी को पिंकी से प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन के लिए एफएसएल की टीम पहुुंच गई है। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय जुनैद का दरभंगा की अजमती खातून उर्फ पिंकी से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिंकी के पहले निकाह से उसे दो लडक़े हैं। जबकि जनैद ने पिछले महीने की 20 फरवरी को पिंकी से पहला निकाह किया था। बताया जाता है कि निकाह के बाद से दोनों के बीच अनबन चलने लगी थी। जुनैद पिंकी के साथ अन्य लोगों से भी संबंध होने की बात करता था। इसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अवैध संबंध की बात को लेकर पिंकी और जुनैद के बीच बहस होने लगी। इसी विवाद में तैश में आकर जुनैद ने घर में रखी कैंची से गोदकर पिंकी की जान ले ली। वारदात के बाद घर में शव छोडक़र जुनैद फुलवारीशरीफ थाना पहुंच गया। पुलिस के सामने उसने पत्नी की अवैध संबंध में कैंची गोदकर हत्या करने की बात कुबूल ली। वारदात के समय अजमती खातून उर्फ पिंकी के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल से लौटने पर पिंकी के बेटे मो. फैजल ने जब मां का शव देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद मोहल्ले वालों को हत्या की खबर हुई। तबतक थाने में जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।