(पटना) पटना के आसरा शेल्टर होम मामले मे गिरफ्तार मनीषा दयाल और चितरंजन कुमार के बीच अब नए घटनाक्रम के साथ ही रिश्ते नफरत में बदल गए हैं। दोनों पुलिस के सामने ही आपस में झगड़ पड़े और मनीषा ने पुलिस के सामने ही चितरंजन को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इस बीच मनीषा ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद करवा दिया है। पुलिस हिरासत में भी वह सोशल मीडिया पर ऐक्टिव देखी गई थी।