24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए मां नहीं थी तैयार, प्रेमिका ने पुलिस को दी शिकायत, हुई शादी

- तीन साल से दोनों का है अफेयर, प्रेमी की मां नहीं थी तैयार - पुलिस की मौजूदगी में हुई दोनों की शादी

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Pulakit Sharma

Jan 17, 2024

शादी के लिए मां नहीं थी तैयार, प्रेमिका ने पुलिस को दी शिकायत, हुई शादी

शादी के लिए मां नहीं थी तैयार, प्रेमिका ने पुलिस को दी शिकायत, हुई शादी

मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में एक प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। दोनों का 3 साल से अफेयर चल रहा था। लड़का और लड़की अलग-अलग जाति से थे, इसलिए लड़के का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। लड़की शादी के लिए महिला थाने पहुंच गई। इसके बाद लड़के वाले माने और दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन ने कहा कि भगवान ने मेरी सुन ली। मुजफ्फरपुर का रहने वाला अनुज कश्यप 2021 में अपने मौसा के घर बेतिया गया था। वहां उसकी मुलाकात अनीता से हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और मुलाकातों में मोहब्बत परवान चढ़ती चली गई। अनुज कभी बेतिया तो अनीता मुजफ्फरपुर आकर मिलते भी रहे, लेकिन अनुज के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। लड़की के घर वालों ने लड़के के घर वालों से बात भी की, लेकिन लड़के के घरवालों ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने मुजफ्फरपुर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के समझाने के बाद लड़के के घर वाले भी मान गए। उसके बाद दोनों की पुलिस की मौजूदगी में गरीबनाथ मंदिर में शादी कराई गई। अनीता का कहना है कि तीन साल से हम लोग एक दूसरे से मिलते जुलते रहे हैं। कभी अनुज बेतिया आया करते थे तो कभी मैं मुजफ्फरपुर। मेरे घर वाले तैयार थे, लेकिन अनुज की मां को दिक्कत थी। हालांकि, पुलिस में शिकायत करने के बाद अनुज के घर वाले भी राजी हो गए।