(पत्रिका ब्यूरो,पटना): लोकसभा में पेश नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का बिहार में सत्तारूढ़ जदयू विरोध कर रहा है। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दिए जाने के बाद पत्रकारों से कहा कि जदयू नरेंद्र मोदी सरकार के साथ है। जदयू एनडीए का घटक दल है। उन्होंने कहा कि जदयू अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट करेगा। बिहार से दो लोकसभा सदस्य जदयू के हैं।