(पटना): आगामी चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ गई है। एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बटवारे से लेकर जदयू की ओर से नीतीश के चेहरे पर चुनाव लडने की बात से सियासत पहले ही गरमाई हुई थी इसी बीच नीतीश कुमार के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फोन कर हालचाल पूछने के बाद से कई कयास लगाए जाने लगे और साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर सभी दलों के नेताओं से बात कर ही फैसला लिया जाएगा परंतु नीतीश ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।