27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालंदा में प्रोफेसर की हत्या के बाद तेजस्वी ने किया सरकार पर तीखा प्रहार-बिहार में बताया राक्षसराज

बता दें कि नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 28 Oct 2018, 6:00 PM IST

(पटना,नालंदा): बिहार में अपराधी जमकर तांडव मचा रहे है। आए दिन राज्य के अलग—अलग इलाकों से हत्या की वारादातें सामने आ रही है। इन सभी घटनाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावे की पोल खोल कर रख दी है। जहां बढ़ती अपराधिक घटनाओं से जनता में रोष है वहीं रविवार सुबह नालंदा में मार्निंग वाक पर निकले प्रोफेसर की हत्या के बाद से विपक्ष भी सरकार पर हमलावर होता नजर आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में राक्षस राज अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

कुमार की आत्मा का अपहरण हो गया?

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आंगन में बैंक मैनेजर के बाद अब एक प्रोफेसर की सरेआम गोली मारकर हत्या।। बिहार में राक्षसराज अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। कुटिल कुमार की अंतरआत्मा का अपहरण हो गया है क्या?


बता दें कि नालंदा सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है। यहां रविवार सवेरे सैर पर निकले पीएमएस कॉलेज के प्रोफेसर रहे अरविंद प्रसाद को भागन बिगहा ओपी थाना क्षेत्र के एलीट होटल के पास बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। वारादात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अरविंद प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग