27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: बेखौफ अपराधी, सुबह टहलने गए कॉलेज प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या

प्रोफेसर अरविंद सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इस दौरान बाइस सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 28 Oct 2018, 1:26 PM IST

CRIME

DEMO PICTURE

पटना। सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार के राज्य बिहार में शिक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। हत्या की ताजा वारदात प्राचीन काल में सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र रहे नालंदा में हुई है। यहां पर सुबह टहलने निकले कॉलेज के प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

7 हाथियों की मौत का मामला: राज्य सरकार ने 9 अधिकारियों को किया निलंबित, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

बाइक सवारों ने मारी गोली

खबरों के मुताबिक, रविवार सुबह पीएमएस कॉलेज में प्रोफेसर रहे अरविंद प्रसाद सुबह टहलने निकले थे। भागन बिगहा ओपी थाना क्षेत्र के एलीट होटल के पास बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनके सीने में दो गाली मार दी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने वाले कौन लोग थे? अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का परिवार सदमे में है। लोगों का कहना है कि मृतक प्रोफेसर का किसी से कोई विवाद नहीं था।

बता दें कि बिहार से लगातार मर्डर की खबरें आ रही हैं। वैसे हाल के दिनों में यह दूसरी घटना है जब अपराधियों ने किसी प्रोफेसर को निशाना बनाते हुए गोली मारी हो। इससे पहले वैशाली में भी एक प्रोफेसर को गोली मारी गई थी।

दिल्‍ली: पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बाद भाजपा कभी नहीं बन पाई कांग्रेस का विकल्‍प