27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार पहिया वाहनों से हटाई काली फिल्म,वसूला जुर्माना

आरटीओ ,सिटी ट्रैफिक पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 28 Oct 2018, 11:28 AM IST

news

चार पहिया वाहनों से हटाई काली फिल्म,वसूला जुर्माना

रायसेन शिवलाल यादव की रिपोर्ट...

चुनाव आते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा हैं। पुलिस प्रशासन और आरटीओं ने रायसेन जिले में संयुक्त कार्रवाई की।

प्रशासन ने भोपाल रोड स्थित खरगावली के नजदीक जिला परिवहन विभाग और सिटी ट्रैफिक पुलिस अमले ने की संयुक्त जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए कई वाहनों से काली फिल्म हटवाई। दोनों विभागों के अधिकारी व जांच अमला सड़क पर उतरा तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

आरटीओ रीतेश कुमार तिवारी, बाबु राहुल कोरी समेत शहर यातायात प्रभारी सूबेदार वृहस्पति कुमार साकेत ,एएसआई जसवंत शर्मा, राजेंद्र सिंह दाहिमा ने वाहनों की जांच की। वाहन चौकिंग के दौरान सिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों पर चढ़ी काली फिल्म हटवायी गई।

नाम पद की लगी पट्टियां हटाई..
चार पहिया वाहनों कार जीपों में लगे राजनीतिक दलों की नाम पद नाम की पट्टिकाएं हटाईं। वहीं आरटीओ तिवारी द्वारा 25 ओवरलोड यात्री बसों की चैकिंग कर 30 हजार रूपया जुर्माना वसूल किया गया ।

यातायात पुलिस अमले ने भी 12 वाहनों की जांच कर 4750 रूपए जुर्माने की राशि वसूल की गई। चार पहिया वाहन जीप कारों मारूति वैन से काली फिल्में हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।

नंबर प्लेटों की भी आरटीओ अमले ने बारीकी से जांच पड़ताल की । कुछ नंबर प्लेटों को वाहनों से निकलवाए गए। वाहनों की चैकिंग कार्रवाई से बस मालिकों समेत अन्य वाहन मालिकों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा ।

हाइवे किनारे सुधरते हैं वाहन, खतरा बना...

उधर रायसेन शहर में वाहन सुधारने वाले अधिकतर मैकेनिकों ने भोपाल रोड पर अपने गैरेज सड़क किनारे ही संचालित कर रखे हैं।,जिससे हरदम यहां वाहन सड़क पर खड़े नजर आते हैं। ऐसी स्थिति शहर के प्रमुख स्थल सागर-भोपाल तिराहे और कोतवाल के समीप रहती है।

इस जगह पर रोजाना दर्जनों ट्रक, डंपर, मिनी ट्रक और टै्रक्टर-ट्रॉली सुधरते हुए नजर आते हैं। कई बार सुधार कार्य करते समय मैकेनिक और उनके कर्मचारी जान जोखिम में डालकर सड़क पर बैठकर काम करते हैं।

इस दौरान सड़क से वाहनों की आवाजाही निरंतर होती है। ऐसे में खतरे का अंदेशा लगातार बना रहता है। इसके अलावा भोपाल रोड स्थित चौपड़ा में रोड किनारे करीब आधा दर्जन गैरेज हैं।

यहां पर अक्सर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। दर्जनों पुराने और कंडम वाहन लंबे समय से सड़क किनारे खड़े हैं। कई बार सड़क पर वाहन लगाकर सुधारे जाते हैं, जिससे यातायात भी बाधित होता और राहगीरों सहित अन्य लोगों की जान जोखिम में रहती है।


खास बात तो यह है कि यहीं से कोतवाली टीआई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी निकलते हैं। लेकिन किसी ने भी सड़क पर खड़े वाहनों की हकीकत जानना जरूरी नहीं समझा। जबकि शहर में वाहन सुधारने के लिए व्यवस्थित रूप से जगह होना चाहिए। जहां पर मैकेनिकों के गैरेज संचालित हो सके।


खड़े रहते हैं पुराने और कंडम वाहन...
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जब भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है तो सड़क किनारे की अस्थाई दुकानें, हाथ-ठेेले सहित अन्य वाहनों को भी हटवाया जाता है।

कोतवाली के सामने खड़े लंबे समय से पुराने कंडम वाहन जस के तस स्थिति में है। यहीं पर वाहनों को सुधारने का एक गैरेज भी चल रहा है। यहां-वहां खड़े कंडम और पुराने वाहन शहर की सूरत बिगाड़ते हैं।


भारी वाहनों का निकलना मुश्किल....
भोपाल रोड पर चौपड़ा के समीप कुम्हारिया तालाब के सामने चल रहे गैरेेजों के सामने लाइन से छोटे-बड़े चार पहिया वाहन सुधरने के लिए खड़े रहते हैं।


यहां पर जिम्मेदारों द्वारा सड़क से सटकर वाहन लगवाएं जाते हैं। यहां पर वाहनों की सर्विसिंग से लेकर डेंटिगं-पेंटिंग का कार्य भी किया जाता है। इसलिए वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं।

ऐसे में सागर-भोपाल रूट की बसों सहित अन्य भारी वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। शहर में टै्रफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले यातायात पुलिस के अधिकारी यहां पर रुकना भी उचित नहीं समझते हैं।

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सागर तिराहे सहित भोपाल रोड चौपड़ा पर संचालित गैरेज संचालकों को सख्त हिदायत देकर नियमों का पालन कराया जाएगा। यदि सड़क पर वाहन सुधरते हुए नजर आए तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पति कुमार साकेत,ट्रैफिक प्रभारी