21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

पटना से 17 साल की सौम्या लापता, परिवार बोला- पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो शायद बेटी नहीं होती गायब

Patna Crime News पटना में 17 वर्षीय सौम्या भारती के रहस्यमय तरीके से लापता होने से उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है। रविवार को मोबाइल शॉप पर काम करने के लिए घर से निकली सौम्या देर शाम तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
2 min read
Google source verification
सौम्या

सौम्या

Patna Crime News: 17 वर्षीय एक किशोरी रविवार से पटना से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। लापता किशोरी की पहचान सौम्या भारती के रूप में हुई है, जो रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। इस मामले में कोतवाली थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। सौम्या की बड़ी बहन दिव्या भारती का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस उनकी बहन की तलाश में अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारा पूरा परिवार परेशान है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।"

दिव्या ने यह भी आरोप लगाया कि जिस मकान में उनका परिवार रह रहा है, उसके मालिक अब घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहन के लापता होने से परिवार पहले ही मानसिक तनाव में है, ऐसे में मकान खाली करने का दबाव उनकी परेशानियां और बढ़ा रहा है।परिवार का बैरिया बस स्टैंड के पास फास्ट फूड का व्यवसाय है।

मां बोलीं- मोबाइल शॉप जाने के लिए निकली थी

सौम्या की मां दीपा देवी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी हरि निवास इलाके में स्थित एक मोबाइल शॉप में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। शाम करीब 7 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। कई बार फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

सात दिन पुरानी रंजिश पर उठे सवाल

दीपा देवी ने बताया कि करीब सात दिन पहले उनके घर पर कुछ युवकों ने आकर मारपीट की थी। उनके अनुसार, इस घटना में बिट्टू नाम का एक युवक और उसके कुछ साथी शामिल थे। उनका आरोप है कि उसी घटना के कुछ दिनों बाद उनकी बेटी लापता हो गई।

परिजनों का कहना है कि मारपीट की घटना को लेकर रामकृष्णा नगर थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मारपीट के मामले में नामजद आरोपी बिट्टू फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही सौम्या की तलाश भी सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।