
patna coaching clash: रौशन आनंद सर और खान सर
Khan Sir vs Roshan Anand: फैसल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों को पटना शहर से बाहर एक निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि सभी शैक्षणिक संस्थान सुव्यवस्थित तरीके से एक जगह स्थापित हो सकें। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया है कि पटना के सभी वार्डों में सब्जी हाट का निर्माण कराया जाए, जहां दूध, सब्जी और मछली जैसी जरूरी वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। इससे आम लोगों को सहूलियत मिलेगी और शहरी व्यवस्था भी बेहतर होगी।
बिहार में सरकारी नौकरी में क्रेडिट को लेकर खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद के बीच विवाद अब कोचिंग क्लास से आगे बढ़कर सड़क, प्रदर्शन, थाना, कोर्ट और जेल तक पहुंच गया है। 20 नवंबर को इस मामले में रोशन आनंद के वकील पटना सिविल कोर्ट में फैसल खान के अंतरिम संरक्षण (इंटरिम प्रोटेक्शन) का विरोध करेंगे। वे कोर्ट के समक्ष सभी साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखेंगे। इससे पहले रोशन आनंद की ओर से कदमकुआं थाना में फैसल खान के खिलाफ उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या के मामले में साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया गया था, हालांकि पुलिस ने उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया था।
2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ के आरोप में पटना पुलिस ने 3 जून को रोशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के गार्ड को गोली चलाते हुए दिखाया गया। इस मामले में पटना पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार गार्ड ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोली चलाई थी और यह भी बताया था कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि “तुम गोली चलाओ, हम देख लेंगे।” गार्ड के इस बयान के बाद फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ गई थीं, हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई थी। अब रोशन आनंद इस पूरे मामले में कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
Updated on:
19 Jun 2026 05:12 pm
Published on:
19 Jun 2026 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
