18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khan Sir vs Roshan Anand: खान सर का पाकिस्तान-नेपाल से कनेक्शन, बीजेपी विधायक ने प्रिंस यादव की मौत पर खड़े किए सवाल

Khan Sir vs Roshan Anand: बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि खान सर का पाकिस्तान और नेपाल से कथित कनेक्शन है और वह एक फर्जी शिक्षक हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
khan sir surrenders

खान सर (फाइल फोटो)

Khan Sir vs Roshan Anand: बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के मालिक फैजल खान का पाकिस्तान और नेपाल से कथित कनेक्शन है और वह एक फर्जी शिक्षक हैं।

नीरज बबलू ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत को हत्या करार देते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करेंगे। रौशन आनंद सहरसा जिले के रहने वाले हैं।

फैजल है कि अफजल है

भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि खान सर ‘फैजल है या अफजल, यह स्पष्ट नहीं है। उनका पाकिस्तान और नेपाल से भी कथित संबंध है। उन्होंने कहा कि खान सर पूरी तरह से फर्जी व्यक्ति हैं और लोगों को गुमराह करते हैं। वे केवल कुछ डायलॉग बोलकर बिहार के छात्रों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं।

नीरज बबलू ने छात्रों से अपील की कि ऐसे कथित फर्जी शिक्षकों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि वह सिस्टम को कैसे मैनेज करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे।