5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांकीपुर जीत के बाद फिर जनता के बीच जाएंगे प्रशांत किशोर, 9 दिनों तक चलाएंगे विशेष अभियान

Prashant Kishor Bankipur: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर अब एक बार फिर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं। वो 11 अगस्त 2026 से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा करेंगे और लोगों से सीधा संवाद कर विकास और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 05, 2026

Bankipur Bypoll Result, Bankipur Election Result, Prashant Kishor, Jan Suraaj Party, Neeraj Kumar BJP, Rekha Kumari RJD,

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Prashant Kishor Public Meet: बांकीपुर विधानसभा सीट के हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने और भारतीय जनता पार्टी के तीन दशक पुराने गढ़ को ढहाने के बाद नवनिर्वाचित विधायक और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर एक्शन मोड में हैं। चुनाव जीतने के बाद अब प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता के बीच लौटने का फैसला किया है। जन सुराज पार्टी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, प्रशांत किशोर 11 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक बांकीपुर के हर वार्ड का दौरा करते हुए नौ दिन का विशेष जन-संपर्क अभियान चलाएंगे।

इस कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने एक पत्र जारी करके की है। पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर के इस दौरे का मकसद बांकीपुर के मतदाताओं द्वारा दिखाए गए अपार स्नेह और भरोसे के लिए आभार व्यक्त करना और साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है।

11 से 19 अगस्त तक हर वार्ड में सीधी बातचीत

जन सुराज पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 40 से अधिक वार्डों का दौरा करेंगे। 11 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के दौरान किशोर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को छोड़कर हर दिन अलग-अलग वार्डों में जनता से बातचीत करेंगे।

प्रशांत किशोर का शेड्यूल

11 अगस्त: वार्ड संख्या 15, 18 और 40 से अभियान की शुरुआत होगी।
12 अगस्त: वार्ड संख्या 19, 22, 23 और 26 में संवाद आयोजित किया जाएगा।
13 अगस्त: वार्ड संख्या 29, 16 और 39 के निवासियों से सीधी बातचीत होगी।
14 अगस्त: वार्ड संख्या 17, 38 और 25 में बैठकें आयोजित होंगी।
16 अगस्त: वार्ड संख्या 30, 24 और 27 के लोगों के बीच होंगे प्रशांत किशोर।
17 अगस्त: वार्ड संख्या 28, 31, 35 और 21 में जनता से संवाद किया जाएगा।
18 अगस्त: वार्ड संख्या 37, 42 और 36 में जनसभा और बैठकें होंगी।
19 अगस्त: वार्ड संख्या 41 में एक इंटरैक्टिव सेशन के साथ इस नौ दिवसीय अभियान का समापन होगा।

स्थानीय मुद्दों, शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा

जन सुराज पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर का यह दौरा सिर्फ औपचारिक धन्यवाद तक सीमित नहीं रहेगा। इस नौ-दिवसीय कैंपेन के दौरान वह बांकीपुर के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों से सीधे जुड़ेंगे और जमीनी स्तर पर उन्हें हो रही समस्याओं को सुनेंगे।

बातचीत मुख्य रूप से बांकीपुर की बुनियादी नागरिक समस्याओं, जैसे सड़कें, जल-जमाव और सीवरेज व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित होगी। प्रशांत किशोर लोगों की राय और सुझाव भी सुनेंगे।