5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशांत किशोर ने मनोज तिवारी को सुनाया तो बचाव में आई BJP, कहा- क्या भरत तिवारी के परिवार से मिलना अपराध है?

Prashant Kishor News: बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने मनोज तिवारी पर तीखे हमले किए। BJP नेता रामकृपाल यादव और संजय सरावगी ने बचाव करते हुए कहा- भरत तिवारी के परिवार से मिलना अपराध नहीं।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Mukul Kumar

Aug 05, 2026

Bankipur, Datia and Manjalpur Bypoll Results Today

Prashant Kishor : प्रशांत किशोर। (फोटो सोर्स:@jansuraajonline)

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी को लेकर कुछ तीखे शब्द कहे थे।

इस पर भाजपा के तमाम नेता उनके बचाव में आ गए हैं। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने जवाब देते हुए पूछा कि भरत तिवारी के परिवार से मिलना क्या कोई अपराध है? मनोज तिवारी बिहार के बेटे और सांसद हैं। परिवार को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है और सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

'प्रशांत से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं'

रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर इससे क्यों परेशान हो रहे हैं। उनकी अभद्र भाषा उनकी छवि के लिए ठीक नहीं है। किसी को धमकाने या गाली-गलौज करने की बात उनसे अपेक्षित नहीं है।

बता दें कि प्रशांत किशोर ने खुलकर कहा था कि मनोज तिवारी अच्छे इंसान नहीं हैं। वह किसी के बेटे की मौत पर राजनीति करने वाले शख्स हैं। प्रशांत ने मनोज तिवारी को चुनौती देते हुए कहा- अगर वह भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ नहीं दिलाएंगे तो बिहार की जनता उन्हें राज्य में घुसने नहीं देगी।

वादा निभाने की बजाय पीछे हटने का आरोप

रामकृपाल यादव ने साफ शब्दों में यह भी कहा कि प्रशांत किशोर चुनाव जीतने के बाद झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि प्रशांत किशोर खुद कह चुके थे कि वे बांकीपुर को बेंगलुरु बना देंगे। अब उनका रुख बदलता दिख रहा है।

रामकृपाल यादव ने कहा- मैंने उनके बयान खुद देखे हैं। जरूरत पड़े तो वीडियो भी भेज सकता हूं। जनता को धोखा देने की कोशिश अभी से शुरू हो गई है। जो वादे किए थे, उसका जवाब देना ही पड़ेगा। रामकृपाल ने प्रशांत किशोर को अच्छा इंसान और बुद्धिजीवी माना, लेकिन गलत बयान देने से परहेज करने की सलाह भी दी।

मनोज तिवारी के लिए आगे आए बिहार भाजपा अध्यक्ष

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के अपमान को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रशांत किशोर की भाषा में अहंकार आने की बात कही।

उन्होंने बताया कि बांकीपुर में प्रशांत किशोर को राजद का भी काफी वोट मिला। सम्राट चौधरी की भूमिका पर सवाल उठाने के जवाब में सरावगी ने कहा कि उपचुनाव में हार की गहन समीक्षा की जाएगी। भाजपा और एनडीए के पास बिहार सरकार में दो तिहाई बहुमत है।