21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur Bypoll: BJP के गढ़ में PK की सेंध, रविशंकर प्रसाद-रामकृपाल यादव के बूथ पर भी हारी पार्टी; 338 बूथों पर जन सुराज का कब्जा

बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट के उपचुनाव में बूथवार आंकड़ों ने भाजपा के लिए चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के मतदान केंद्रों पर भी भाजपा बढ़त हासिल नहीं कर सकी। बूथवार आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने 422 में से 338 बूथों पर बढ़त दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा केवल 81 बूथों पर ही आगे रह सके।
2 min read
Google source verification
prashant kishor

प्रशांत किशोर (फोटो - आईएएनएस)

Bankipur Bypoll:बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के बूथवार आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मतदान केंद्रों पर भी जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी प्रशांत किशोर को भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से अधिक वोट मिले। हालांकि, नीरज सिन्हा अपने स्वयं के बूथ पर प्रशांत किशोर से कुछ अधिक वोट हासिल कर अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहे। बूथवार आंकड़ों के अनुसार, 422 मतदान केंद्रों वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर ने 338 बूथों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया।

31 साल बाद ढहा BJP का गढ़

पटना की वीआईपी विधानसभा सीट मानी जाने वाली बांकीपुर पर पिछले 31 वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा है। पहले भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और उसके बाद उनके पुत्र नितिन नवीन लगातार इस सीट से चुनाव जीतते रहे। इसी वजह से बांकीपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था। लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक प्रभाव के दौर में भी भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही। लेकिन वर्ष 2026 के उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने इस मजबूत किले में सेंध लगा दी। आक्रामक चुनाव प्रचार, स्थानीय मुद्दों और पारंपरिक राजनीतिक विमर्श से अलग रणनीति के दम पर उन्होंने मतदाताओं का व्यापक समर्थन हासिल किया।

81 बूथ पर BJP, 338 पर PK का कब्जा

मतगणना के बूथवार आंकड़ों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 422 में से केवल 81 बूथों (करीब 19.19 प्रतिशत) पर ही प्रशांत किशोर से अधिक वोट मिले। इसके विपरीत, प्रशांत किशोर ने 338 बूथों (करीब 80.09 प्रतिशत) पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया। इनमें से अधिकांश बूथ ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से भाजपा का मजबूत आधार माना जाता रहा है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिन 81 बूथों पर भाजपा आगे रही, वहां जीत का अंतर अपेक्षाकृत कम था। वहीं, जिन 338 बूथों पर प्रशांत किशोर को बढ़त मिली, वहां कई स्थानों पर उनका जीत का अंतर काफी बड़ा रहा। इसके अलावा तीन बूथ ऐसे भी रहे, जहां दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग