2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patna Crime News: पत्नी को किया फोन, फिर हो गए गायब, 36 घंटे बाद कुंए में मिली ब्रांच मैनेजर की लाश

प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का पटना पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वे पिछले 36 घंटे से गायब थे। पटना पुलिस ने मंगलवार को उनका शव को एक कुएं से बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह  एक्सीडेंट है या फिर किसी ने हत्या कर उनके शव को कुएं में फेंक दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 15 Jul 2025, 2:40 PM IST

icici lombard manager and his wife

With his wife, bank manager Abhishek Varun. (Photo: Patrika)

Patna Crime News: पटना में पिछले 36 घंटे से लापता प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण की आज सुबह शव बरामद हुआ है। परिवार के साथ एक पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। पार्टी से परिवार को घर भेज दिया था। पत्नी से कहा था कि मैं थोड़ा लेट से घर आयेंगे। इसके बाद से वे गायब हो गए थे। 36 घंटे बाद पुलिस उनके शव को एक कुएं से बरामद किया है।

रात तीन बजे पत्नी को किया था फोन

ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रविवार की अपनी पत्नी को रात के करीब तीन बजे फोन कर बताया था कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस के अनुसार इस फोन के बाद अभिषेक वरुण का फोन बंद हो गया था। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

कुएं से बरामद हुआ शव

अभिषेक वरुण के परिजनों का कहना है कि फोन आने के बाद हम लोग उनको ढूंढ़ने की बहुत कोशिश की। लेकिन, उनका जब कोई सुराग नहीं मिला तो हम लोगों ने कंकड़बाग थाने को इसको लेकर सूचना दे दी थी। परिवार के साथ पुलिस भी वरुण को खोज रही थी। लेकिन पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल पाया था। उनका आखिरी लोकेशन बेउर थाना क्षेत्र ही आ रहा था। पुलिस उस लोकेशन पर पहुंची तो उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार जिस कुएं से उनका शव मिला है उसी कुएं में उनकी स्कूटी और उनके चप्पल भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अभिषेक की मौत एक हादसा है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अभिषेक की पत्नी और पार्टी में मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है। रामकृष्ण नगर में जहां पार्टी थी, वहां उनके करीबी दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पार्टी के दौरान उनके साथ किसका कैसा व्यवहार था। किन किन लोगों से अभिषेक बात किए थे और क्या बातें हुई थी? पार्टी में उनका व्यवहार में कोई असामान्य बात तो नहीं थी।