2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Bihar Visit: बीजेपी ने महागठबंधन के गढ़ को ही पीएम मोदी की रैली के लिए क्यों चुना? जानें इसके सियासी मायने

PM Modi Bihar Visit पीएम मोदी महागठबंधन के गढ़ सीवान में आज रैली करेंगे। इसके कई सियासी मायने हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के इस रैली से बीजेपी को उम्मीद है कि आस पास के 24 विधानसभा सीटों पर एनडीए को लाभ होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 20 Jun 2025, 4:26 PM IST

Bihar Assembly Election 2025 PM Modi Bihar Visit

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार फाइल फोटो : एएनआई

PM Modi Bihar Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( 20 जून) महागठबंधन का गढ़ सीवान में अपनी चुनावी रैली करेंगे। पीएम के चुनावी रैली को लेकर बीजेपी की ओर से बड़ी तैयारी की गई है। रैली में आने वाले लोगों के लिए जर्मन तकनीक से पांच बड़े पंडाल बनाया गया है। प्रत्येक पंडाल में 60 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सारा पंडाल वॉटर प्रूफ हैं। महागठबंधन के गढ़ से इस बड़ी तैयारी को लेकर राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बीजेपी पीएम की रैली से बिहार के 24 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

रैली के क्या है सियासी मायने ?

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी इस चुनाव में महागठबंधन का गढ़ वाले सीवान और आसपास की 24 विधानसभा सीटों पर जीत का एक बड़ा लक्ष्य रखा है। जो कि किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि पीएम मोदी की ये रैली यहां एनडीए की राह को आसान कर सकती है। यही कारण है कि बीजेपी बाहुबली शहाबुद्दीन के गढ़ में पीएम मोदी की रैली कर सारण और गोपालगंज की 24 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

मुस्लिम वोटर्स का दबदबा

बिहार के सीवान जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां मुस्लिम वोटर्स का दबदबा है। यहां पर 25% से ज्यादा मुस्लिम और यादव वोटर हैं। इनकी अच्छी खासी तादात होने के कारण इन सीटों पर महागठबंधन का दबदबा है। MY समीकरण के दबदबा के बावजूद बीजेपी नेता सवर्ण और अति पिछड़ा वोट बैंक को अपने साथ गोलबंद करना चाहती है। बीजेपी का मानना है कि ये अगर गोलबंद हो गए तो सीवान की 8 विधानसभा सीटों पर बाजी पलटी जा सकती है।

रैली को लेकर स्कूल कॉलेजों में छुट्टी

पीएम की रैली को देखते हुए शुक्रवार को सीवान जिला प्रशासन की ओर से सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। डीएम आदित्य प्रकाश के इस पत्र पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने तंज कसते हुए एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि पीएम के चुनावी दौरे की वजह से शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध, पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया की हकीकत आपके सामने है। हालांकि डीएम ने अपनी चिट्ठी में तर्क दिया है कि पीएम के सीवान दौरा के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहेगा। इसके कारण बच्चों को स्कूल और कोचिंग जाने में परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें...PM Modi Bihar Visit: महागठबंधन के गढ़ में पीएम मोदी की सभा आज, 5736 करोड़ की बिहार को देंगे सौगात