गिरिराज सिंह देश में चल रहे किसी भी ज्वलंत मुद्ये पर बयान देने से पीछे नहीं रहते है। कई बार तो उन्होंने विरोधियों को देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की हिदायत भी दी है,पर अपने इन बयानों के बाद अक्सर उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस बार उनका विरोध करने के लिए राजद नेता व बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो केबी प्रसाद के समर्थकों ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में पोस्टर लगा दिए गए है जिसमे साफ लिखा है कि "नवादा से विदेशी सांसद भगाओ और प्रगति प्रतिष्ठा पाओ।" इस पोस्टर के नीचे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो केबी प्रसाद का नाम लिखा है। नवादा के साथ-साथ यह पोस्टर पटना के मुख्य मार्गों पर भी लगाया गया है।