9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TRE-4 की मांग को लेकर लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को नौकरी नहीं, लाठियाँ मिल रही

राहुल गांधी ने पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP सरकार पर हमला बोला और कहा कि बेरोज़गार युवाओं को नौकरी की जगह लाठियाँ मिल रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi targets uttarakhand government over former army officer death due to gunshot

विपक्ष के नेता राहुल गांधी (सोर्स: ANI एक्स)

राहुल गांधी ने शनिवार को BJP सरकार पर युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी की समस्या को दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने बिहार में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पटना में रोजगार संबंधी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेरोज़गार युवाओं की समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता को दिखाती है।

नौकरी मांगने पर युवाओं पर लाठियाँ

सोशल मीडिया X पर राहुल गांधी ने अपने एक पोस्ट में लिखा, “कल पटना में रोजगार के अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने एक बार फिर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। बेरोज़गार युवाओं के प्रति BJP की प्रतिक्रिया सिर्फ लाठियाँ है। आज देश में बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका सबसे अधिक असर बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रहा है।” गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोज़गार युवाओं के साथ खड़ी है।

TRE-4 अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे लिखा, “लाखों युवा डिग्रियां और कौशल होने के बावजूद रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन BJP सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। जब युवा अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो उन्हें नौकरियां देने के बजाय लाठियों का सामना करना पड़ता है। देश के युवा अब BJP के वादों और दावों से तंग आ चुके हैं और वे अब चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है।”