22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम सम्राट चौधरी आज पहली कैबिनेट बैठक करेंगे, दिल्ली दौरे के बाद पटना में अहम फैसलों की तैयारी

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने बुधवार को पहली बार कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम छह बजे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे तक दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और इसके बाद शाम 6 बजे कैबिनेट की पहली बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में सरकार की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कई बड़े फैसले लिए जाने की भी संभावना है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सम्राट चौधरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आरएसएस कार्यालय भी गए, जहां उन्होंने संघ के नेताओं से बातचीत की। इसके बाद वे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नितिन नवीन से मुलाकात कर बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, इसी मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है।

मई में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सभी की नजर अब मंत्रिमंडल के विस्तार पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान संभावित मंत्रियों की सूची पर मंथन जारी है। बीजेपी कोटे से कुछ नामों में बदलाव की भी चर्चा है।

JDU की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में बीजेपी से एक मंत्री पद अधिक चाह रही है। यदि बीजेपी कोटे से 14 मंत्री शपथ लेते हैं, तो जेडीयू की ओर से 15 से 16 मंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है। जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में इस ओर संकेत भी दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले कैबिनेट विस्तार में जेडीयू का कोटा बढ़ेगा और पिछली सरकार की तुलना में अधिक विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।