
पुलिस एनकाउंटर में जख्मी संदीप उर्फ बादल। फोटो-पत्रिका
Encounter in Bihar: सीवान के बाद पटना में एक कुख्यात अपराधी पुलिस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह पटना पुलिस ने शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में जख्मी कर दिया। घायल अपराधी की पहचान संदीप उर्फ बादल के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर चौक के पास मोबाइल स्नेचिंग के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और मानवीय सूचनाओं के आधार पर अपराधियों की पहचान की।
इसके बाद एक आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली पुलिस वाहन को लगी। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी संदीप उर्फ बादल घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी बरामद कर ली गई है।
Updated on:
18 May 2026 10:58 am
Published on:
18 May 2026 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
