
कानूनी और राजनीति रसाकसी के बीच सुशांत का खुशनुमा वीडिया वायरल
पटना(बिहार): (Bihar News ) फिल्म अभिनेता सुशांत (Sushant Singh Rajupt ) को लेकर कानूनी और राजनीतिक रसाकसी (Sushant case, legal and political matter ) के बीच सुशांत का खुशनुमा वीडियो वायरल (Sushant Dance video viral ) हुआ है। वीडियो में सुशांत अपनी भानजी के साथ खेत में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जिस तरह सुशांत सिंह मस्ती कर रहे हैं, उसे देखकर यह अनुमान लगाना कठिन है कि ऐसे जिंदादिल व्यक्ति ने आत्महत्या की होगी।
ईडी ने सुशांत के पिता से पूछताछ की
इधर सुशांत की मौत के प्रकरण में जांच एजेंसियों की कवायद के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर गर्म हो गया है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को उनके पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया। ईडी ने उनसे सुशांत के बैंक अकाउंट से गायब पैसों के बारे में पूछा। केके सिंह ने बताया कि सुशांत के अकाउंट से अवैध रूप से 15 करोड़ रुपये निकाले गए जिसके बाद ईडी ने उनसे बोला कि आपको यह केसे पता चला। ईडी ने सुशांत के पिता से अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत देने को कहा है।
रिया ने सुशांत के परिजनों पर लगाए आरोप
उधर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनके परिजनों पर आरोप लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती का बयान जारी करते हुए उनके वकील ने कहा है कि उनके खिलाफ पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय की जांच में कुछ भी नहीं मिला है। इस संबंध में सुशांत के परिवार के आरोप बकवास हैं। वे लोग बेबुनियाद व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। रिया ने वकील के माध्यम से अपनी बात रखी है।
गवाहों की सुरक्षा की मांग
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में उनके चचेरे भाई और बीजेपी के एमएलए नीरज कुमार सिंह ने दावा किया है कि गवाहों को धमकी दी जा रही है और मुंबई पुलिस उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं उससे गवाहों को जान का खतरा है। हम मांग करते हैं कि गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
बहन ने की कालभैरव की पूजा
विदेश में रहने वाली सुशांत की बहन श्वेता सिंह किर्ती ने काल भरैव की पूजा की। उन्होंने सुशांत को न्याय दिलवाने के लिये पूजा की। पूजा का वीडियो श्वेता ने फेसबुक पर डाला है। उन्होंने लिखा है कि भगवान कालभैरव हमें मागदर्शन दें। श्वेता ने सुशांत के बचपन की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।
आस्ट्रेलिया से आई इंसाफ की मांग
सुशांत सिंह राजपूत को जल्द इंसाफ मिले, इसके लिये दुनिया के अलग-अलग जगहों पर लोग प्रार्थना कर रहे हैं। सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिये ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में पोस्टर लगाये गये हैं। वहीं बिहार सहित अन्य शहरों में उन्हें इंसाफ दिलवाने के लिये लोग हवन-पूजन कर रहे हैं।
Published on:
18 Aug 2020 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
