31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षक भर्ती का ऐलान, 5 साल में 1 लाख नियुक्तियां, TRE विज्ञापन प्रतिवर्ष जुलाई में

Teacher Recruitment बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जुलाई में हर वर्ष शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का विज्ञापन जारी होगा,
2 min read
Google source verification
Samrat Choudhary CM BIHAR

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स: ANI)

Teacher Recruitment बिहार में प्रतिवर्ष 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए हर साल जुलाई माह में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस तरह सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए, जिनमें शिक्षक ट्रांसफर और बच्चों की स्कूल ड्रेस से संबंधित निर्णय शामिल हैं।

महिला शिक्षकों की पोस्टिंग गृह जिले के पास होगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की बैठक में कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाएगा। महिला शिक्षकों की पोस्टिंग यथासंभव उनके गृह जिले, प्रखंड या पंचायत के नजदीक की जाएगी। वहीं, पुरुष शिक्षकों के लिए भी गृह जिले के प्रखंड के समीप पोस्टिंग की नीति बनाई जाएगी।

हर साल जुलाई में TRE विज्ञापन

शिक्षक बहाली प्रक्रिया को सरकार ने तय समयसीमा में पूरा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर वर्ष जुलाई महीने में शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को एक स्थायी कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया है। इससे बहाली प्रक्रिया में अनिश्चितता समाप्त होगी और अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी का अवसर मिलेगा।

TRE-4 को लेकर बड़ा फैसला जल्द संभव

सूत्रों के अनुसार, बैठक में TRE-4 की अधियाचना, रिक्तियों और तकनीकी अड़चनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

कहा जा रहा है कि सरकार TRE-4 को लेकर अगले 2 से 4 दिनों के भीतर बड़ा फैसला ले सकती है। बैठक में इन सभी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

स्कूल ड्रेस वितरण अब जीविका से होगा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस की आपूर्ति जीविका के माध्यम से की जाएगी। इससे समय पर ड्रेस उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग