बता दें कि तेजस्वी कुमार ट्वीट कर अपने विरोधियों को आडे हाथ लेने में बहुत माहिर है। इससे पहले भी तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अन्य नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में ट्वीट कर सभी को निशाने पर ले चुके है। तेजस्वी की ट्वीट करने की आदत के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार अप्रत्यक्ष रूप से हमला कर चुके है।