11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले माह होगी अमित शाह और नीतीश की अहम मुलाकात,इन मुद्यों पर हो सकती है चर्चा!

अगले माह की बारह तारीख को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री सह जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जब मिलेंगे तब आखिर क्या बातें होंगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 Jun 2018, 6:54 PM IST

nitish kumar and amit shah

nitish kumar and amit shah

प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट...

(पटना): अगले माह की बारह तारीख को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री सह जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जब मिलेंगे तब आखिर क्या बातें होंगी। समझते देर नहीं लगती कि बिहार में सीट शेयरिंग को लेक फंस रही पेंचों को सहज सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। तय है कि आने वाले चुनाव में बिहार के अंदर भाजपा को खासा परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं बातचीत में इन्हीं का निराकरण तलाशा जाना है।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 12 जुलाई को पटना आएंगे। उनके साथ बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव तथा अन्य नेता भी होंगे। इस दिन पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के सभी मोर्चों ,जिला इकाइयों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों तथ एमपी एम एल ए से अमित शाह अलग अलग दौर में बैठकें करते हुए सभी का फीडबैक लेंगे। इस दौरान सांगठनिक विस्तार को लेकर भी अहम चर्चाएं होने वाली हैं।

हो सकता है तिकोना मुकाबला

अमित शाह इस दिन तीन बजे मुख्यमंत्री से मिलने वाले हैं दोनों की मुलाकात का समय पहले से ही निर्धारित है। समझ जा रहा है कि दोनों नेता मिलकर सीट शेयरिंग की गुत्थी सुलझाने वाले हैं।बिहार में सीट बंटवारे को लेकर बढ़चढ़कर बयानबाजी की जा रही है। दोनों ओर से जारी हो रहे बयानों से तो यही लगता है कि भाजपा की मुश्किलें आने वाले चुनाव में बढ़ने वाली हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा दबने को तैयार नहीं। वैसे यह भी कहा जा रहा कि भाजपा चाहती है कि बिहार में तिकोना मुकाबला हो और जदयू किसी भी कारण बता अलग हो जाए। इस स्थिति में तिकोने मुकाबले होंगे और इससे पिछड़े वोटों के विभाजन के चलते भाजपा फायदे में रह सकती है।कहा तो यह भी जा रहा कि नीतीश का सीटों और चेहरे का दबाव वस्तुतः एक बहाना है जो उन्हें भाजपा से विमुख होने पर कहने में खूब बनेगा।

सभी राज्यों का दौरा कर रहे शाह

प्रदेश भाजपा सूत्रों की सुनें तो अमित शाह का यह पटना प्रवास बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। शाह प्रदेश भाजपा नेताओं की पर्फॉर्मेन्स को लेकर मिल रही सूचनाओं से भी चिंतित हैं। सूचनाएं मिलती रही हैं कि भाजपा के मंत्री अभी कमाई में आकंठ डूबे हैं और इन्हें चुनाव व संगठन की तनिक भी परवाह नहीं है। यदि ऐसा है तो जदयू और उसके नेता नीतीश कुमार भाजपा पर रौब गांठने से बाज नहीं आने वाले। वैसे अमित शाह इन दिनों उन राज्यों में जाकर फीडबैक ले रहे हैं जहां भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं।