8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो फुटेज आया सामने,पुलिस ने फुटेज के आधार पर डेढ़ दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार

छात्र की हत्या और महिला डांसर को निर्वस्त्र कर पीटते हुए घुमाए जाने के मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज़ की गई है...

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

Aug 22, 2018

file photo

file photo

प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट...

(पटना): पुलिस ने बिहियां उपद्रव कांड और महिला डांसर को निर्वस्त्र कर घुमाने और पिटाई करने के मामले में डेढ़ दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सात जने उपद्रव में शामिल बताए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ नामज़द प्राथमिकी दर्ज़ की की गई है। पुलिस के अनुसार सबकी गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है। उधर, छात्र की मौत गला दबाए जाने से हुई है।


छात्र की हत्या और महिला डांसर को निर्वस्त्र कर पीटते हुए घुमाए जाने के मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज़ की गई है। पहली प्राथमिकी मृतक छात्र के चाचा अनिल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज़ कराई गई। दूसरी प्राथमिकी महिला डांसर को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में की गई है। इसमें पंद्रह नामज़द और सात अज्ञात को आरोपित किया गया है। जबकि तीसरी प्राथमिकी पुलिस के बयान पर तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से डीएम और एसपी ने कड़ाई से पूछताछ की। आरोपितों की पहचान के लिए महिला के सामने गिरफ्तार आरोपियों की परेड कराई गई। इस दौरान उसने आरोपितों की पहचान भी कर ली। उसे एक लाख का मुआवजा तत्काल दे दिया गया। डीएम संजीव कुमार ने बताया कि एससी/एसटी ऐक्ट के तहत महिला को दो लाख का मुआवजा दिया जाना है। एक लाख का मुआवजा केस फाइनल होने के बाद दिया जाएगा।

पीड़िता की स्वास्थ्य जांच

भोजपुर के सिविल सर्जन ने बिहियां थाने के वायरलेस रूम में ठहराई गई नर्तकी के स्वास्थ्य की जांच की और उसे सामान्य बताया। देखरेख के लिए एक डॉक्टर और एक एन एम की टीम बना दी गई है।

रेडलाइट एरिया

बिहियां थाने से महज़ दो सौ गज दूरी पर ही दर्जन भर घरों में रेड लाइट एरिया गुलजार है। यहां अक्सर विवाद और हंगामा होते रहने की शिकायत की जाती रहती है। 1990 में नेपाल की एक लड़की को यहां से मुक्त कराया गया था। 2012 में तत्कालीन एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हुई तो एक दर्ज़न महिलाओं को पकड़ा गया था। तब यह एरिया कुछ दिनों के लिए उजड़ गया था। लेकिन फिर यह गुलजार होता रहा।