
प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट...
(बिहियां,भोजपुर): हत्या के मामले में भोजपुर के बिहियां में सोमवार को भीड़ के बेकाबू होकर आगजनी और महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई के साथ बाजार में घुमाने से हड़कंप मचा है। बिहियां में सोमवार को छात्र विमलेश शाह का शव वार्ड नं 13 के चांद भवन के सामने रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़े रहने से लोग आक्रोशित हो उठे। पुलिस और जीआरपी को सूचना भी दी पर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग भड़क उठे। दामोदरपुर गांव निवासी गणेश शाह का पुत्र विमलेश मैट्रिक पास कर आरा के धनपुरा स्थित कौशल विकास केंद्र में नामांकन के लिए निकला था। उसकी मां और भाई राजस्थान के जोधपुर में रहते हैं। पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से लोगों का आक्रोश तब और उबाल खाने लगा जब घर में उसकी छोटी बहन की सदमें से मौत हो गई।
महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और बाजार घुमाया
स्थानीय लोग विमलेश की हत्या का जिम्मेदार स्थानीय रेड लाइट एरिया के लोगों को मान रहे थे। वह रेड लाइट एरिया कैसे पहुंचा और हत्या किसने की, फिलहाल यह रहस्य है। लेकिन सोमवार देर शाम लोगों ने आगजनी और पथराव शुरु कर दिया। लोगों ने रेड लाइट एरिया की एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करते हुए बाजार में घुमाया। पुलिस पहुंची और महिला को बचाया। गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेनों पर भी पथराव किया। आग बुझाने पहुंची दमकल को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल बिहियां में तैनात हैं।
आठ पुलिसकर्मी निलंबित
जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने लापरवाही के आरोप में जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक सिंह और बिहियां थाना प्रभारी कुंवर गुप्ता समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। भोजपुर एसपी आकाश कुमार का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ अफसरों को भी सूचना नहीं दी और घोर लापरवाही दिखाई।
मचा सियासी बवाल
इस मामले में अब सरकार को जवाब देते नहीं बन रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत सभी विपक्षी दलों ने सरकार को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किए और कहा कि नीतीश कुमार में अब मानवता भी खत्म हो गई है।
Published on:
21 Aug 2018 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
