15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Voter Adhikar Yatra: प्रियंका के साथ बाइक पर दिखे राहुल गांधी, बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची ‘वोटर अधिकार यात्रा’- VIDEO

Voter Adhikar Yatra वोटर अधिकार यात्रा के 11 वें दिन राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बाइक से दरभंगा से निकले। दोनों ही नेताओं ने हेलमेट लगा रखा था। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे थे।
2 min read
Google source verification
Voter Adhikar Yatra rahul gandhi priyanka gandhi bike rally in darbhanga

वोटर अधिकार यात्रा में बहन प्रियंका के साथ दिखे थे राहुल गांधी। (फोटो सोर्स - कांग्रेस FB pg)

Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ निकली। दरभंगा में यात्रा के 11 वें दिन सभी लोग बाइक से रैली निकाली। इस दौरान प्रियंका गांधी भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ बाइक पर पीछे बैठीं नजर आईं। दोनों ही नेताओं ने हेलमेट लगा रखा था। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे थे। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में पार्टी का झंडा नजर आ रहा थे।

राहुल की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची

इससे पहले मंगलवार की देर रात राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मधुबनी होते हुए दरभंगा की सीमा में प्रवेश की थी। जहां महागठबंधन के लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया था। जगह- जगह राहुल गांधी के इंतजार में लोग खड़े दिखाई दिए। बहरहाल वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा में अपनी यात्रा पूरी कर मुजफ्फरपुर पहुंच गई है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में महागठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को इस यात्रा में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी शिरकत किए थे, जबकि बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस यात्रा में नजर आए।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने यात्रा से चुनाव आयोग पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात अनाम पार्टियों ने हज़ारों करोड रुपए का चंदा जुटाया है। क्या उनसे भी शपथ पत्र मांगा जाएगा? राहुल गांधी ने कहा कि जिन पार्टियों को भारी रकम चंदे के रूप में मिली है उनको कोई जानता नहीं है और न ही उन्होंने ज्यादा चुनाव लड़े हैं। फिर इन पार्टियों को कैसे इतना चंदा मिला है। उसका कहीं कोई हिसाब किताब नहीं है। चुनाव आयोग को इन दलों से भी शपथ पत्र मांगना चाहिए। उन्होंने कहा "गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना-लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला। इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उन पर खर्च किया है।"

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग