20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

500 कलाकार नृत्य-संगीत के जरिए दिखाएंगे राजस्थान की गौरव गाथा

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी ने शेयर किए अनुभव, अल्बर्ट हॉल पर होगा आयोजन, राजस्थानी संस्कृति को करेंगे साकार

less than 1 minute read
Google source verification
500 कलाकार नृत्य-संगीत के जरिए दिखाएंगे राजस्थान की गौरव गाथा

500 कलाकार नृत्य-संगीत के जरिए दिखाएंगे राजस्थान की गौरव गाथा


अनुराग त्रिवेदी
जयपुर. राजस्थान के लोक संगीत और नृत्य की खूबसूरती को एकाकार करते हुए दर्शकों को अनूठा नजारा देखने को मिलेगा, जिसमें राजस्थान की संस्कृति और गौरव गाथा की झलक नजर आएगी। इसके लिए प्रदेशभर के 500 कलाकार प्रस्तुति देंगे और इसे दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी कोरियोग्राफ कर रही है। पत्रिका से बात करते हुए कहा कि राजस्थान के लोक संगीत और नृत्य इंडिया को रिप्रजेंट करते हैं, यहां के लिखे गीत और नृत्य शैली व वेशभूषा दुनियाभर में भारत की छवि काे आकर्षक बनाती है। ऐसे में मेरा मानना है कि यहां का कल्चर भारतीय होने पर गर्व करवाता है।
जयपुर घराने का दिखेगा सौन्दर्य
उन्होंने बताया कि फोक डांस में कालबेलिया, चरी, घूमर, गैर, तेरहताली, गरासिया, पपेट, लंगा-मांगणियार सहित कई विधाएं नजर आएंगी। इसके अलावा कथक का जयपुर घराने का सौन्दर्य दिखाया जाएगा। इसके लिए लगभग पांच सौ कलाकार कई दिनों से तैयारियां कर रहे हैं और इसकी फाइनल रिहर्सल अब अल्बर्ट हॉल पर की जा रही है। कथक को सूफियाना और मीरा थीम पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुतियां गुरुओं को समर्पित होगी।
बाजीराव मस्तानी का म्यूजिकल शो
मैत्री ने बताया कि पं. बिरजू महाराज के निर्देशन में हम बाजीराव मस्तानी म्यूजिक शो तैयार कर रहे थे, इसमें फिल्म के म्यूजिक के अलावा पंडितजी ने अलग से कंपोजिशन तैयार की थी। छह महीने से इसकी तैयारी हो रही थी, लेकिन पं. बिरजू महाराज के गुजर जाने के बाद उनका अपना सपना अधूरा रह गया। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए हम स्पेशल प्लान कर रहे हैं। इस शो को फिर से खड़ा करने में जुटे हैं। यह बहुत बड़े बजट का शो है, जिसमें 100 कलाकार प्रस्तुति देंगे।


बड़ी खबरें

View All

पत्रिका प्लस

ट्रेंडिंग