7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Transfer News: वाणिज्यिक कर विभाग के 21 कर्मचारियों का तबादला, आदेश जारी…

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में आदेश महानदी भवन से जारी किया गया है। जारी सूची में सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-2, डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक एंट्री ऑपरेटर के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार कुल 21 अधिकारियों-कर्मचारियों को अस्थायी रूप […]

less than 1 minute read
Google source verification
महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में आदेश महानदी भवन से जारी किया गया है। जारी सूची में सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-2, डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक एंट्री ऑपरेटर के नाम शामिल हैं।

आदेश के अनुसार कुल 21 अधिकारियों-कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। इनमें से अधिकांश स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किए गए हैं। विभागीय प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। तबादला आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।