3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिग्मांशु धुलिया, पीयूष मिश्रा, अब्बास टायरवाला जैसी फिल्मी हस्तियों से गुलजार रहेगा जिफ

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत 18 जनवरी से आयोजित होगा जयपुर फिल्म मार्केट, तीन दिन तक विभिन्न विषयों पर होंगे सत्र, एक्सपर्ट रखेंगे विचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Trivedi

•

Updated: 10 Jan 2020, 1:48 PM IST

तिग्मांशु धुलिया, पीयूष मिश्रा, अब्बास टायरवाला जैसी फिल्मी हस्तियों से गुलजार रहेगा जिफ

तिग्मांशु धुलिया, पीयूष मिश्रा, अब्बास टायरवाला जैसी फिल्मी हस्तियों से गुलजार रहेगा जिफ

जयपुर. देश-दुनिया की फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ जयपुर इंटनेशनल फिल्म फेस्टवल (जिफ) में विभिन्न विषयों पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपना पक्ष रखते नजर आएंगे। जिफ के तहत 18 जनवरी से जयपुर फिल्म मार्केट की शुरुआत होगी और इसमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर. और 'पान सिंह तोमर' के डायरेक्टर और राइटर तिग्मांशु धूलिया, 'अशोका', 'मैं हूं ना' के डायलॉग राइटर और 'वॉर व '2.0' फिल्म के लिरिसिस्ट अब्बास टायरवाला, 'तनु वेड्स मनु रिटन्स', 'तुम्बाड', 'वीरे दी वेडिंग', 'उरी' जैसी फिल्मों के लिरिसिस्ट राज शेखर, वजीर फिल्म के डायलॉग राइटर अभिजीत देशपांडे, 'बाला' के राइटर नीरेन भट्ट सहित फिल्म 'लाल कप्तान' के लेखक दीपक वेंकटेशन, इंद्रनील घोष अपने अनुभवों के साथ विषय पर राय रखेंगे।

फेस्ट के फाउंडर हनुरोज ने बताया कि जयपुर फिल्म मार्केट बनने से शहर में पर्यटन, सिनेमा उद्योग और अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचेगा। इस बार १00 से अधिक इंडस्ट्री के प्रोफेशनल एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे। साथ ही फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां यंग फिल्ममेकर्स के प्रोजेक्ट्स की स्क्रीनिंग करेंगी। मार्केट का उद्घाटन १८ जनवरी को होगा, जिसमें एक्ट्रेस दीया डे रूबरू होंगी।

इंडियन एंड ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री पर चर्चा
पहले दिन 'जर्नी एंड चैलेंज-इंडियन एंड ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री' पर सेशन होगा, इसमें फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल, सिनेमेटोग्राफर शाजी एन. करुन, गीतकार अब्बास टायरवाला और आइनॉक्स के सीईओ सौरभ वर्मा अपनी बात रखेंगे। इसके बाद 'फाइनेंस, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन' पर यूएसए के कार्टर पिल्चर, सौरभ, गिरीश बॉबी, राधेश्याम पिपावाला, एंड्रयू वायल और मरीना लिबिक चर्चा करेंगी। दिन में 'फिल्म शूटिंग लोकेशंस और फेसेलिटीज इन राजस्थान' विषय पर सत्र होगा। इसमें हरिहरन, पाखी ए टायरवाला, मुद्रिका दोका, सेम विष्णु, वेदांती दानी, जोश मसन और सुंदर चान हिस्सा लेंगे।

ऑडियंस ऑफ २१सेंचरी पर बोलेंगे पीयूष मिश्रा

19 जनवरी को 'ऑडियंस ऑफ 21 सेंचुरी- वॉट दे वॉन्ट इन अपकमिंग फिल्म्स' पर सेशन होगा, जिसमें जाने-माने एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर पीयूष मिश्रा, फिल्म निर्देशक हरिहरन, राज शेखर, 'पद्मावत' के लेखक तेजपाल सिंह धामा, ऑस्ट्रेलियन फिल्ममेकर मयूर कटारिया चर्चा में हिस्सा लेंगे। मॉडरेटर फिल्म डायरेक्टर लोम हर्ष होंगे। इसी दिन राजस्थानी सिनेमा विषय पर सत्र होगा। 20 जनवरी को 'रीजनल सिनेमा ऑफ इंडिया -टुडे एंड टुमॉरो', 'डाइवर्सिटी ऑफ इंडिया-रिफ्लेक्शन इन इंडियन सिनेमा' विषय पर सेशन होगा। इसमें तिग्मांशु धूलिया, अभिजीत देशपांडे, नीरेन भट्ट और दीपक वेंकटेशन, इंद्रनील घोष हिस्सा लेंगे। इस सत्र को गजेन्द्र क्षोत्रिय मॉडरेट करेंगे।

गुड न्यूज की राइटर ज्योति कपूर भी आएंगी
तीसरे दिन 'वर्ड सिनेमा बाय विमन सेशन' होगा, जिसमें फिल्म 'गुड न्यूज' की राइटर ज्योति कपूर, मुम्बई टॉकीज की फाउंडर सीमा देसाई, तिग्मांशु धूलिया, अभिजीत देशपांडे, तेजपाल सिंह धामा और ग्रीस की अभिनेत्री मारिया एलेक्सा और अभिनेत्री पाखी ए टायरवाला रूबरू होंगी।