पूरी तरह बदला फॉर्मेट
स्टार्टअप चौपाल के फाउंडर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से पहले स्टार्टअप्स के लिए जहां ऑफलाइन इन्क्यूबेशन प्रोग्राम आयोजित किए जाते थे, वहीं लॉकडाउन की वजह से अब इस प्रोग्राम का फॉर्मेट पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि पहले जहां जयपुर व आसपास के कुछ शहरों के स्टार्टअप्स ही हमसे जुड़ पाते थे, वहीं अब ऑनलाइन होने से इस प्रोग्राम का दायरा देश के विभिन्न शहरों तक पहुंचा है। वर्चुअल इन्क्यूबेशन प्रोग्राम की रूपरेखा देश-विदेश के प्रमुख इन्वेस्टर्स, मेंटर्स व इंडस्ट्री एक्सपट्र्स की गाइडेंस के अनुसार तैयार की गई है। इस प्रोग्राम से मिडल ईस्ट (यूएई) और सिलिकॉन वेली (यूएसए) के विशेषज्ञों को भी जोड़ा गया है, ताकि देश के स्टार्टअप्स को ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके।