जयपुर. कोरोना वायरस के चलते देष ही नहीं दुनियाभर में इंडस्ट्री का स्वरूप बदलेगा। आईटी बेस्ड तकनीक अपना जगह बनाएंगी, वहीं बिचैलियों का रोल समाप्त हो जाएगा। कोविड 19 के दौर में इंडस्ट्री से जुडे विभिन्न पहलुओं को एक्सपट्र्स ने रविवार को आयोजित वेबीनार में अपने शब्दों में बयां किया। स्वामी केषवानंद इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी की ओर से चल रही पांच दिवसीय वेबीनार सीरीज “बियॉन्ड दा बाउंड्रीजः रेंवेन्टिंग हॉरिजन्स” के दूसरे दिन इंडस्ट्री 4.0 पर एक्सपट्र्स ने अपने विचार रखे। दूसरे दिन बतौर वक्ता आईबीएम इंडिया के अवनीत गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं अपने सेषन में स्काॅलर्स को संबोधित किया। काॅलेज रजिस्ट्रार रचना मील ने वक्ताओं का धन्यवाद दिया तथा इंडस्ट्री के क्षेत्र में आने वाले क्रांति को लेकर सभी से तैयार रहने को कहा। वेबीनार में एंकर डीडी नेशनल प्रो. पुनीत शर्मा तथा एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ निधि शर्मा ने काॅर्डिनेषन किया।