जयपुर. लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परिवार और खुद के लिए टाइम मिला है। सच कहूं तो मैं चाहकर भी इतना फ्री टाइम कभी नहीं निकाल पाता। पर्पल ग्रुप के चेयरमैन कपिल तनेजा का कहना है कि शुरू-शुरू में घर में रहना थोड़ा मुश्किल लगा था, लेकिन अब फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लग रहा है। जिदंगी में अर्निंग के ढेरों मौके मिलेंगे, लेकिन परिवार को टाइम देने वाला ऐसा मौका फिर दोबारा नहीं मिलने वाला, इसलिए मैं तो जी भर के इन पलों को जी रहा हूं। पहले से ज्यादा आध्यात्मिक और फिटनेस फ्रीक हो गया हूं।