
लोगों को फिट रहने के गुर सिखा रहे यश ठाकुर
जयपुर. इंसान को दिए हुए शरीर का सौष्ठव करने की कला अवगत कर यश ठाकुर ने बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में अपना अनोखा नाम बनाया है। सामान्य तौर पर शुरू किया गया ये सफर आज अपनी पूरे शिखर पर प्रतिभा से लहरा रहा है। टीम वाईटी मास्टर परफॉर्मेंस के संस्थापक यश ठाकुर ने भारत में विविध प्रकार का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का प्रशिक्षण भारत में मिलना मुश्किल है। अपना रुख बदलते हुए यश ने अमरीका जाकर न्यूट्रीशन साइन्स की एडवांस ट्रेनिंग पूरी कर यश भारत लौटे।
2018 में मिस्टर दिल्ली का खिताब हासिल कर उन्होंने दिल्ली में अपना नाम बनाया। उनका लक्ष्य किसी बड़े टारगेट पर था। उन्होंने 2500 से अधिक खिलाड़ियो को 3 साल में ना केवल ट्रेनिंग देने का काम किया है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर नौकरी के लिए आवेदन करने से लेकर खेल में अपना करियर कैसे बनाएं, इसका भी मार्गदर्शन किया है। पूरे भारत में 10 मास्टर कोच की नियुक्ति कर, अपनी कार्यप्रणाली का विस्तार करते हुए अब कई प्रदेशों में यश ठाकुर की टीम लोगों को फिटनेस के गुर सिखा रही है। केवल 22 वर्ष की आयु में 19 प्रमाणपत्र लेते हुए अपना करियर यश ने कड़ी मेहनत से स्थापित किया है।
Published on:
23 Aug 2021 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allपत्रिका प्लस
ट्रेंडिंग
