
पैट्स को जैसे माहौल में ढालो, वे ढल जाते हैं। (फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट, डिजाइन: पत्रिका)
Vegan Dog Food: पैट फूड की दुनिया में बड़ा बदलाव आ रहा है। रॉ मीट और घर के बने खाने के बीच अब प्लांट बेस्ड वीगन डॉग फूड (Plant Based Pet Food) तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कई पेट ओनर्स अपने कुत्तों को मीट फ्री (Vegan Dog Food) डाइट दे रहे हैं, ताकि पर्यावरण का बोझ कम हो और पालतू जानवर की सेहत बेहतर बने। एक अमेरिकी लेखक ने अपनी साइबेरियन हस्की मिस्का को एक साल तक वीगन किबल (Dog Vegan Diet) खिलाया और अब यह बदलाव हमेशा के लिए कर लिया। वैज्ञानिक रिसर्च अब साफ कह रही है कि अच्छा कमर्शियल पैट फूड सबसे अधिक बैलेंस्ड होता है, और इसमें वीगन ऑप्शन भी शानदार हैं। नई स्टडीज बता रही हैं कि कुत्ते वीगन डाइट (Vegan Dog Food) पर ज्यादा स्वस्थ रहते हैं – इससे उनका मोटापा कम होता है, एलर्जी घटती है और उम्र लंबी हो सकती है। बिल्लियों के लिए सावधानी जरूरी है, क्योंकि वे मीट पर निर्भर हैं, लेकिन सप्लीमेंट्स जैसे टॉरिन डाल कर वीगन फूड सुरक्षित बन जाता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
