
Trade Deal (Image: ANI)
Trump Tariffs on Indian Businesses: अमरीका की ओर से भारत पर 50% तक टैरिफ दर बढ़ाने से यूएस में रह रहे भारतीय कारोबारियों के सालाना 150 अरब डॉलर यानि यानि लगभग 12.6 लाख करोड़ रुपये के कारोबार पर गाज गिरेगी। क्योंकि ये भारतीय बिजनेसमैन कई तरह का कच्चा माल भारत से लेते हैं। भारत से तकरीबन 5-6 अरब डॉलर मूल्य के सोने, चांदी और हीरे का आयात किया जाता है। इनमें जयपुर सबसे बड़ा जवाहरात मार्केट है। जानकारी के अनुसार भारतीय कंपनियों ने अमरीका में अब तक 40 अरब डॉलर (लगभग 3.36 लाख करोड़ रुपये) का निवेश किया है। इन भारतीय कंपनियों ने अमरीका के बाजार को 4.25 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं। ध्यान रहे कि अमरीका में 51 लाख भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं, जिनमें से कई उद्यमी हैं। अमेरिका में भारतीय मूल ( NRI News) के लोग होटल इंडस्ट्री, टेक स्टार्टअप्स, हैल्थकेयर, रिटेल, फार्मास्युटिकल्स, रियल एस्टेट और फूड इंडस्ट्री जैसे फील्ड में बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। यह आंकड़ा सीधे तौर पर दर्शाता है कि अगर अमेरिका-भारत व्यापारिक तनाव (US India Trade War) बढ़ता है, तो इसका केवल भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में रह रहे इन व्यापारियों पर भी असर पड़ेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
