17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हैवान’ के फ्लॉप होने के 5 कारण: क्यों अक्षय कुमार – सैफ अली खान की जोड़ी भी हो गई फेल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। जानिए, इस फिल्म के फ्लॉप होने के संभावित कारण।
2 min read
Google source verification

image

Ravi Gupta

Sep 16, 2026

haiwan movie 2026

हैवान फिल्म का दृश्य | Credit- Zee Music

एक लंबे अरसे के बाद 90 के दशक की हिट जोड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। रिलीज के पहले पांच दिनों में यह फिल्म दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित नहीं कर सकी। आइए, इसके फ्लॉप होने के संभावित कारण को समझते हैं।

पहले दिन हैवान की कमाई

11 सितंबर 2026 को 'हैवान' ने भारत में लगभग ₹3 करोड़ नेट की कमाई की, जैसा कि Sacnilk और अन्य ट्रेड ट्रैकर रिपोर्ट करते हैं। इस दौरान फिल्म की औसत थिएटर ऑक्यूपेंसी लगभग 11% रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया 24 के अनुसार, पहले दिन की कमाई ₹3.19 करोड़ थी और पहले तीन दिनों (वीकेंड) में कुल ₹8.49 करोड़ नेट हुई।

बॉलीवुड हंगामा के आंकड़े कुछ अलग हैं - उनके अनुसार पहले दिन की नेट कमाई ₹2.79 करोड़ थी, और पूरे वीकेंड में ₹6.50 करोड़, जबकि पांच दिनों में कुल नेट कलेक्शन ₹7.73 करोड़ रहा। Sacnilk ने पहले पांच दिनों में कुल नेट कमाई ₹8.75 करोड़ बताई है।

दिन-प्रतिदिन की गिरावट स्पष्ट है: दूसरे दिन लगभग ₹2.13 करोड़, तीसरे दिन ₹1.58 करोड़, चौथे दिन ₹0.64 करोड़ और पांचवें दिन ₹0.70 करोड़ नेट रही। इस प्रकार, शुरुआती उत्साह के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई है।

'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' का असर

'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई। इन दोनों फिल्मों की कमाई अच्छी रही। 'मिर्जापुर: द मूवी' ने नौवें दिन अकेले ₹12.50 करोड़ की कमाई की, और कुल ₹170.48 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं, 'हनुमान अंश' ने 37वें दिन भी ₹18.50 करोड़ की कमाई की और कुल नेट ₹192.18 करोड़ तक पहुंच गया। इन दोनों फिल्मों की मजबूत पकड़ ने 'हैवान' की स्क्रीन और दर्शकों को प्रभावित किया।

यह भी एक बड़ा है कि हैवान इन दोनों फिल्मों के सामने टिक नहीं पाई।

हैवान फिल्म नहीं चलने के 5 कारण भी बताए जा सकते हैं:

  1. कमजोर कहानी: फिल्म की कहानी में गहराई और नवीनता की कमी है।
  2. अभिनय का स्तर: मुख्य कलाकारों का प्रदर्शन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया।
  3. प्रतिस्पर्धा: अन्य फिल्मों की मजबूत उपस्थिति ने दर्शकों को बांधे रखा।
  4. प्रचार की कमी: फिल्म का प्रचार और मार्केटिंग अपेक्षित स्तर पर नहीं था।
  5. समीक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया: फिल्म को समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया।

हालांकि, लंबे समय बाद सैफ और अक्षय के साथ आने को लेकर अनुमान लगाए जा रहे थे कि बॉक्स ऑफिस पर कमाल होगा। लेकिन, दर्शकों ने चेहरे के बयाज कंटेंट पर फोकस रखा जिसका नतीजा हमारे सामने है।

बड़ी खबरें

View All

Patrika+

ट्रेंडिंग