
crypto investment safety india fiu rules: क्या आप जानना चाहेंगे क्या है वो सवाल? (AI Creative)
Crypto Investment Safety India: 'मेरे दोस्त ने क्रिप्टो से पैसा बनाया है, मैं भी लगा देता हूं…' यहीं से कहानी शुरू होती है। क्रिप्टोकरेंसी अब सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया की चीज नहीं रही। सोशल मीडिया, WhatsApp और Telegram के जरिए छोटे निवेशकों तक भी Bitcoin, USDT और दूसरे crypto assets पहुंच चुके हैं।
लेकिन आम निवेशक का सबसे बड़ा सवाल आमतौर पर यही होता है- 'कौन-सा coin बढ़ेगा?' जबकि उससे पहले एक और सवाल पूछा जाना चाहिए, 'मैं जिस platform पर पैसा डाल रहा हूं, उसके पीछे regulatory और compliance व्यवस्था क्या है?' यही वह हिस्सा है जिस पर आम निवेशक सबसे कम ध्यान देता है।
भारत में Virtual Digital Asset यानी VDA से जुड़ी गतिविधियां Anti-Money Laundering framework के दायरे में लाई गई हैं। FIU-IND VDA service providers के लिए reporting-entity framework लागू करता है और registration की व्यवस्था रखता है।
बैंक में पैसा रखते समय ग्राहक को पता होता है कि बैंक किस regulatory framework के तहत काम करता है। क्रिप्टो में स्थिति अलग हो सकती है।
किसी प्लेटफॉर्म का एप बहुत प्रोफेशनल दिख सकता है। उसके विज्ञापन में बड़े-बड़े दावे हो सकते हैं। लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि वह भारत में लागू compliance requirements को पूरा करता है।
FIU-IND ने VDA service providers के registration के लिए अलग framework जारी किया है और 2025 में इसका तीसरा revision भी जारी किया गया था। इसलिए निवेशक को सिर्फ 'app कितना popular है?' नहीं देखना चाहिए। उसे यह भी देखना चाहिए कि प्लेटफॉर्म की भारत में regulatory/compliance स्थिति क्या है?
दरअसल Cyber fraud में अपराधी अक्सर सीधे अपने खाते में पैसा नहीं लेते। बीच में दूसरे लोगों के bank accounts यानी mule accounts इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
2026 में सामने आई एक क्रिप्टो इंवेस्टमेंट स्कैम की जांच में में 20,507 संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स की पहचान और करीब 21.05 करोड़ की लॉन्ड्रिंग की रिपोर्ट सामने आई।
इस तरह की घटनाएं यह समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं कि क्रिप्टो स्केम केवल 'गलत coin खरीद लिया' वाली समस्या नहीं है। कई मामलों में डिजिटल धोखा है। बैंक का पैसा बैंक खातों में और क्रिप्टो चैनल्स के बीच घूम सकता है। वहीं आम व्यक्ति को इसका पता तब चलता है, जब उसका अपना अकाउंट ट्रांजेक्शनचेन में आ चुका होता है।
क्रिप्टो में सबसे बड़ा लाल झंडा कोई निश्चित कॉइन नहीं, बल्कि गारंटीड रिटर्न का दावा है। अगर कोई कहता है कि-
2026 की एक नई academic study ने blockchain transaction-simulation phishing का एक खतरनाक तरीका सामने रखा। शोधकर्ताओं ने Ethereum, BNB Chain, Avalanche और Polygon जैसे networks पर 4,000 से अधिक phishing contracts की पहचान की।
इनसे 5,700 से अधिक victims और लगभग 3.48 million के नुकसान का अनुमान लगाया गया। इसका मतलब है कि सिर्फ यह देखना कि wallet आपको transaction का preview दिखा रहा है, हमेशा पर्याप्त सुरक्षा नहीं है।
आम निवेशक के लिए सरल नियम है, अनजान link पर wallet connect न करें। किसी unknown व्यक्ति के कहने पर crypto transfer करके 'verification' या 'withdrawal' पूरा करने की कोशिश न करें।
यह भी एक बड़ी गलतफहमी है। भारत में crypto को लेकर regulatory और tax framework मौजूद है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि crypto को बैंक जमा या सरकारी मुद्रा जैसा protection प्राप्त है। RBI ने virtual currencies को लेकर जोखिमों पर लगातार चेतावनी दी है। साथ ही FIU-IND का AML framework VDA service providers को reporting obligations के दायरे में लाता है। इसलिए 'illegal नहीं है' को 'risk-free है' समझना सबसे बड़ी गलती होगी।
पहला: Platform की भारत में FIU-IND registration/compliance स्थिति देखें।
दूसरा: किसी Telegram/WhatsApp agent के personal bank account में पैसा न भेजें।
तीसरा: Guaranteed return को investment opportunity नहीं, warning sign मानें।
चौथा: Unknown links से wallet connect न करें।
पांचवां: Seed phrase, private key और OTP किसी को न दें।
छठा: Transaction का पूरा record रखें। bank statement, wallet address, transaction ID, screenshots और communication इन सभी को संभाल कर रखें।
Crypto की दुनिया में सबसे बड़ा भ्रम यही है कि निवेशक सिर्फ price chart देखता है। लेकिन असली रिस्क कई बार चार्ट में दिखाई ही नहीं देता। पैसा किस प्लेटफॉर्म पर गया, किस वॉलेट में पहुंचा, किससे ट्रांजेक्शन हुआ और प्लेटफॉर्म भारत के AML framework में किस स्थिति में है, ये सवाल कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
इसलिए अगली बार कोई कहे, 'Crypto में पैसा लगाओ, बहुत profit है' तो पहला सवाल profit का नहीं होना चाहिए। पूछिए, 'जिस रास्ते से मेरा पैसा जाएगा, वह रास्ता कितना सुरक्षित और वैध है?' यही एक सवाल छोटे निवेशक को बड़े नुकसान से बचाने की पहली सीढ़ी बन सकता है।
Updated on:
24 Aug 2026 05:04 pm
Published on:
24 Aug 2026 04:14 pm
