31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरेंट्स की टूलकिट: जानिए बच्चों को AI साक्षर बनाने का आसान तरीका

अगर आपका बच्चा AI को सिर्फ एक गेम समझने के बजाय, उसे अपने जीवन का साथी बना लें तो कैसा रहेगा? आज के डिजिटल युग में, बच्चों को सही दिशा में AI की शिक्षा देना एक अनिवार्य कदम बन चुका है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Aug 31, 2026

toolkit to make children AI literate

सांकेतिक इमेज (सोर्स -Chatgpt)

बच्चों को आज के डिजिटल युग में ‘AI साक्षर’ बनाना सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यक कौशल बन चुका है। चाहे बच्चे स्कूल में हों या घर पर हों, AI उनके आसपास मौजूद है। आज के समय में AI का इस्तेमाल होमवर्क में सहायता करने, गेम्स, वीडियो या चैटबॉट्स के रूप में तेजी से हो रहा है। इसलिए अभिभावकों के पास एक ठोस टूलकिट होना चाहिए, जिससे वे बच्चों को समझदारी से AI के साथ जुड़ने में मदद कर सकें।

साझा सीखने से शुरुआत करें


अध्ययन बताते हैं कि 7 से 13 वर्ष के बच्चों में AI साक्षरता विकसित करने में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शोध में पाया गया है कि माता-पिता अक्सर मार्गदर्शक, संरक्षक और अनुवादक की भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही बच्चों को AI की विशेषताओं, जैसे- यह कैसे देखता है? कैसे संवाद करता है और समाज पर इसका प्रभाव किस प्रकार हो रहा है?

वे ‘स्कैफोल्डिंग’ (बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे मार्गदर्शन) और संवाद के माध्यम से ध्यान केंद्रित करते हैं। यह भी देखा गया है कि कई परिवारों में माता-पिता स्वयं AI को समझने में असहज महसूस करते हैं। इसलिए माता-पिता बच्चों के साथ मिलकर सीखने को प्राथमिकता देते हैं। इसका अर्थ है कि माता-पिता को स्वयं भी AI के बारे में सीखना चाहिए, ताकि वे बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

AI को समझाने के सरल उदाहरण


बच्चों को AI समझाने के लिए रोजमर्रा की तुलना बहुत प्रभावी होती है। उदाहरण के लिए, एक विशेषज्ञ ने सुझाव दिया है कि छोटे बच्चों को यह समझाने के लिए कहा जा सकता है कि AI एक बहुत होशियार तोता है जो शब्द सुनता है, वही दोहराता है लेकिन वह समझता नहीं है। AI एक बहुत अच्छा अनुमान लगाने वाला यंत्र है। उसका अनुमान सही लग सकता है, लेकिन हमेशा सही नहीं होता है। बड़े बच्चों के लिए कहा जा सकता है कि AI पैटर्न सीखता है और अनुमान लगाता है कि आगे क्या आएगा? लेकिन यह सोचता या महसूस नहीं करता है।

सवाल पूछने की आदत डालें


AI साक्षरता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। AI से प्राप्त जानकारी पर प्रश्न करना। बच्चों को यह सीखना चाहिए कि जब कोई जानकारी उन्हें चौंकाए या परेशान करे, तो वे रुकें और जांचें। बच्चों को यह सोचना चाहिए कि यह उत्तर कहां से आया? किसने बनाया? क्या इसे कहीं और भी पाया जा सकता है? इसके अतिरिक्त, कुछ परिवारों में एक साझा कोडवर्ड या पारिवारिक योजना होती है। यदि कोई संदेश आपातकालीन लगे, तो बच्चे पहले माता-पिता से संपर्क करें। यह डिजिटल सुरक्षा का एक व्यावहारिक तरीका है।

तीन प्रकार की AI साक्षरता: पूछें, जांचें और बताएं

  • Prompt Literacy- AI से प्रश्न कैसे पूछें।
  • Verification Literacy- उत्तर की सत्यता कैसे जांचें।
  • Disclosure Literacy- AI के उपयोग को स्पष्ट रूप से बताना।

कितने बच्चे इस्तेमाल कर रहे AI?


UNICEF की रिपोर्ट बताती है कि विश्वभर में लगभग 50% बच्चे होमवर्क, सलाह या मनोरंजन के लिए AI का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कई बच्चों को AI के जोखिमों की जानकारी नहीं है। इसलिए परिवारों को AI साक्षरता और सुरक्षित AI सिस्टम की आवश्यकता है।

सरकारी पहल: NCERT का AI टूलकिट

भारत में NCERT ने “Empowering Parents with AI, Phase‑III” नामक 4 दिवसीय YouTube लाइव सीरीज शुरू की थी, जो 27–30 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। इसमें माता-पिता को AI क्या है? स्कूलों में इसका उपयोग कैसे होता है और घर पर बच्चों की सहायता कैसे कर सकते हैं? इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। इसमें AI के नैतिक पहलू, डेटा गोपनीयता, पक्षपात और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर भी चर्चा की गई। यह पहल माता-पिता को AI को समझने और बच्चों को संतुलित तरीके से AI का उपयोग सिखाने में सहायता करती है।

मीडिया साक्षरता का महत्व

UNESCO ने मीडिया और सूचना साक्षरता को परिवारों के लिए एक आधारभूत कौशल बताया है। यह माता-पिता को AI-जनित सामग्री और गलत सूचना की पहचान करने, विश्वसनीयता जांचने और खुली बातचीत करने में सक्षम बनाता है।

माता-पिता के लिए आवश्यक सुझाव

  • AI के बारे में स्वयं सीखें: आपको तकनीकी विशेषज्ञ बनने की आवश्यकता नहीं, लेकिन जोखिम और लाभ समझना आवश्यक है।
  • बच्चों के साथ AI पर खुलकर चर्चा करें: बच्चों की भावनाओं और अनुभवों को साझा करें और सोचने का तरीका दिखाएं।
  • AI के उत्तरों पर प्रश्न पूछने की आदत डालें: जैसे- क्या यह सही है? यह कहां से आया?, यह कुछ अजीब तो नहीं? ऐसे अन्य सवाल पूछ सकते हैं।
  • उम्र के अनुसार AI साक्षरता सिखाएं: जैसे- prompt, verification और disclosure literacy।
  • परिवार में डिजिटल सुरक्षा की योजना बनाएं: कोडवर्ड या संपर्क का तरीका तय करें।