19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM किसान योजना की किस्त नहीं आई? जानिए योजना में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, पात्रता और सुधार से जुड़ी पूरी जानकारी

क्या आप जानते हैं कि PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कौन-कौन से नियमों का पालन करना होगा? जानिए कैसे अपनी पात्रता चेक करें और बिना किसी झंझट के सीधे PM किसान योजना का लाभ उठाएं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Aug 19, 2026

PM Kisan Yojana Installment News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (फाइल फोटो:पत्रिका)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों का पूरा होना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता 3 किस्तों में दी जाती है। देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से नियमों का पालन करना होगा और इसकी पात्रता क्या है?

PM किसान योजना की पात्रता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य आधार है कि लाभार्थी एक कृषि योग्य भूमि का मालिक हो। यह भूमि राज्य या केंद्र सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज होनी चाहिए। इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2018 से यह लागू है। शुरुआत में इस योजना में केवल 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले लघु एवं सीमांत किसान शामिल थे, लेकिन जून 2019 से यह सभी भूमि-धारकों के लिए खुल गई। इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकता का प्रमाण, KYC दस्तावेज, बैंक खाते का विवरण और आधार कार्ड नंबर जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।

इन वर्गों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

  • संस्थागत भूमि धारक
  • उच्च पद पर रहे या वर्तमान में पद पर रहने वाले लोग (जैसे मंत्री, सांसद, महापौर आदि)
  • सरकारी कर्मचारी (कुछ श्रेणियां जैसे- मल्टी टास्किंग स्टाफ को छोड़कर), जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है (कुछ श्रेणियां छोड़कर)
  • पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर देने वाले
  • पेशेवर लोग जैसे- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि

पात्रता की जांच कैसे करें?

  1. PM-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'किसान कॉर्नर' या 'Know Your Status' विकल्प चुनें।
  2. मोबाइल ऐप या Kisan eMitra चैटबोट के माध्यम से भी स्थिति देखी जा सकती है।
  3. अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन ID डालें।
  4. स्क्रीन पर आपकी पात्रता और किस्त की स्थिति दिख जाएगी।
  5. नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर भी यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सावधानियां और सामान्य गलतियां

  • यदि आपके परिवार में एक से अधिक सदस्य (जैसे- पति एवं पत्नी दोनों) लाभ ले रहे हैं, तो यह पात्रता के नियमों के खिलाफ हो सकती है। ऐसी स्थिति में भुगतान रोका जा सकता है, जब तक इसका सत्यापन नहीं हो जाता।
  • यदि भूमि का नामांकन 1 फरवरी 2019 के बाद हुआ है तो भी भुगतान रोका जा सकता है, जब तक कि भौतिक सत्यापन पूरा न हो जाए।
  • E-KYC (आधार आधारित सत्यापन) अनिवार्य है। यदि यह पूरा नहीं हुआ है, तो किस्त नहीं मिलेगी।

नाम कट जाए तो क्या करें?

  • पोर्टल पर दिखाए गए कारण को समझें (जैसे- भूमि का नामांकन, दो लाभार्थी, E-KYC अधूरा आदि)।
  • संबंधित दस्तावेज (जैसे- भूमि रिकॉर्ड, आधार, बैंक विवरण) तैयार रखें।
  • नजदीकी ब्लॉक कृषि अधिकारी या CSC से संपर्क कर सुधार के लिए आवेदन करें।
  • सुधार के बाद फिर से पोर्टल पर स्थिति जांचें।

2031 तक जारी रहेगी PM-किसान योजना

हाल ही में, कैबिनेट ने पीएम-किसान योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। जिसमें कुल ₹3.15 लाख करोड़ का वित्तीय प्रावधान है। इससे योजना की स्थिरता और किसानों को मिलने वाले लाभ की निरंतरता सुनिश्चित होती है। पीएम-किसान योजना ने अब तक लाखों किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह योजना किसानों को खेती में निवेश बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि करने में सहायक रही है। सरकार की ओर से इस योजना के तहत समय-समय पर सुधार और अपडेट किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।