10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर गोतस्करों का हमला, कई घायल, एक तस्कर गिरफ्तार…. देखें फोटो गैलेरी ….

पुलिस पर गोतस्करों का हमला, कई घायल, एक तस्कर गिरफ्तार.... देखें फोटो गैलेरी .... खैरथल. शहर की पुलिस ने गौ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कब्जे से दो गायों को मुक्त कराते हुए एक गौ तस्कर हबीब को बाइक समेत गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार तडक़े चार बजे हरसौली रोड पर 5-6 व्यक्ति गायों को जबरदस्ती पिकअप में चढ़ाते हुए नजर आए। जैसे ही पुलिस व गोरक्षक दल के सदस्य वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस जीप व गौ रक्षकों पर खाली बोतलों व पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें कांस्टेबल विजय ङ्क्षसह कांस्टेबल व गोवर्धन लाल व गोरक्षक पंकज व डिम्पल को चोटें आई है। वहीं गौ रक्षकों की बोलोरो गाड़ी का शीशा भी टूट गया। गौ तस्कर पिकअप गाड़ी से भाग गए वहीं एक व्यक्ति बाइक लेकर उनकी गाड़ी को रास्ता दिखाने के लिए चल रहा था। पुलिस ने सरकारी कॉलेज के सामने से बाइक चालक को गोरक्षकों की मदद से पकड़ लिया। वही दो गाय रस्सों से बंधी हुई थी उन्हें पुलिस ने खोल कर खैरथल की सीमा बाई गौशाला में भिजवाया। थानाधिकारी ने बताया की पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए बिना नंबरी पिकअप की नाकाबंदी करवाई गई। पिकअप गाड़ी का काफी पीछा किया गया । लेकिन अंधेरा का उठा फायदा उठाकर गोतस्कर मौ$के से फरार हो गए तथा एक शख्स हबीब पुत्र इब्राहिम मेव निवासी भौंड थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया। उधर, गौ सेवक राकेश शर्मा ने बताया की गौ सेवक टीम में पंकज, डिम्पल, हरिओम, विक्की, हरीश, करण, सुरेंद्र, जितेंद्र, गुरुदयाल, दीपक, शाकिर, राजकुमार आदि पूरी रात जागकर गौ तस्करों के संभावित ठिकानों पर नजर गड़ाए चौकसी में रहते है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jun 13, 2024

क्षेत्र में विचरण करते गोवंश।

खैरथल में पुलिस की गिफ्त में गोतस्कर ।

गोतस्करों ने गोरक्षकों की गाड़ी के तोड़े शीशे।